इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली को किंग कोहली क्यों कहा जाता है, इस बात को जर्मन मॉडल-इन्फ्लुएंसर लिजलैज से बेहतर कौन बता सकता है? कुछ दिन पहले क्रिकेटर ने कथित तौर पर लिजलैज की एक फोटो को 'लाइक' कर दी थी. इसके बाद पूरा सोशल मीडिया इन खबरों से भर गया. अब लिजलैज ने इसके बाद बदली जिंदगी के बारे में खुलासा किया है.
लिजलैज ने क्या कहा?
फिल्मीमंत्रा से बात करते हुए लिजलैज ने विराट कोहली के लाइक वाली घटना को लेकर कहा, 'सच कहूं तो, एक दिन जब मैं सोकर उठी, तो मुझे लगा जैसे मैं अपने ही किसी 'ब्लैक मिरर' एपिसोड में पहुंच गई हूं. मैं अपना इंस्टाग्राम स्क्रॉल कर रही थी, खबरें देख रही थी, और हर जगह बस मेरी ही तस्वीरें छाई हुई थीं. बड़े-बड़े पॉडकास्ट में लोग इस बारे में बातें कर रहे थे, और हर जगह मेरी ही बड़ी-बड़ी तस्वीरें लगी थीं. मैं कई मैगजीन के कवर पेज पर भी छपी थी. यह सब बहुत ही अजीब और जबरदस्त था. हां, ऐसा अनुभव मुझे पहले कभी नहीं हुआ था.'
'यह सब मेरे लिए थोड़ा भारी जरूर था, लेकिन अच्छा भी लगा. जब यह सब हुआ, तब मैं जर्मनी में थी; लेकिन जर्मन मीडिया ने भी इस खबर को खूब कवर किया. जर्मनी में, यहां (इंडिया) के मुकाबले स्थिति थोड़ी अलग थी. यहां लोग पूछ रहे थे, यह लिज कौन है? जबकि जर्मनी में लोग कह रहे थे, 'यह जर्मन इन्फ्लुएंसर लिज कौन है?' और फिर पूछ रहे थे, 'यह विराट कोहली कौन है?' क्योंकि हमारे यहां क्रिकेट उतना लोकप्रिय नहीं है. लेकिन मुझे पूरी उम्मीद है कि हम जर्मनी में भी क्रिकेट को लोकप्रिय बना पाएंगे, क्योंकि यह एक बेहतरीन खेल है और मुझे लगता है कि जर्मनी को भी इसे और ज्यादा खेलना चाहिए'
डिसलाइक पर दिया रिएक्शन
जब लिजलैज से पूछा गया कि जब बाद में उन्होंने वह 'लाइक' हटा दिया तो आप इस बारे में क्या कहना चाहेंगी? लिज ने कहा, 'सच कहूं तो, मुझे नहीं लगता कि उनका ऐसा कोई इरादा था. शायद उन्होंने गलती से लाइक कर दिया होगा और उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं होगा. मीडिया में इस खबर को जिस तरह से उछाला गया, उसे देखकर शायद वह खुद भी हैरान रह गए होंगे. मुझे नहीं लगता कि वह ऐसा कुछ चाहते थे. मैं उनकी बहुत आभारी हूं.'
'विराट की 'स्टार पावर' वाकई कमाल की है- जरा देखिए, इस एक घटना के बाद क्या-क्या हो गया. मुझे रियलिटी शो, ब्रांड डील्स और न जाने कितनी ही चीजों के लिए ढेरों ऑफर्स मिलने लगे. तो हां, हम बस अंदाजा ही लगा सकते हैं कि वह और क्या-क्या कर सकते हैं. अगर 'लाइक' जैसी एक छोटी सी चीज भी इतना बड़ा हंगामा खड़ा कर सकती है, तो सोचिए वह और क्या-क्या कर सकते हैं.'
लिज ने ये भी कहा,'मुझे नहीं लगता कि उनका ऐसा कोई इरादा था, और सच कहूं तो उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया, क्योंकि मैं हमेशा से ही RCB की खुलकर समर्थक रही हूं. मैं ट्रैवल व्लॉग बनाती हूं. मैं भारत से जुड़ा भी काफी कंटेंट बनाती हूं. तो हो सकता है कि वह भी किसी व्लॉगर का भारत से जुड़ा कोई कंटेंट देख रहे हो. आप जानते ही हैं, इसमें कुछ भी गलत नहीं है और हां, मुझे नहीं लगता कि उन्होंने ऐसा कुछ किया है, जिस पर सवाल उठाया जाना चाहिए.'
सवाल नहीं उठाना चाहिए
अंत में लिज ने कहा, 'दो तरह के लोग हैं. कुछ जो इसके खिलाफ हैं और कुछ जो इसका समर्थन कर रहे हैं. जो समर्थन कर रहे हैं, वे विराट का पक्ष ले रहे हैं- जैसे कि हो सकता है कि अनजाने में ही उन्होंने वह तस्वीर लाइक कर दी हो. लेकिन जो लोग इसके खिलाफ हैं, वे कहेंगे कि 'अरे, वह तो शादीशुदा है और फिर भी ऐसा कर रहा है क्योंकि पहले भी उन्होंने ऐसा ही किया था, और अब फिर से वही कर रहा है. तो, मैं यह कहना चाहूंगी कि विराट कोहली भारत के लिए एक बहुत बड़ी हस्ती हैं. मेरा मतलब है, वह एशिया के मेसी या रोनाल्डो की तरह हैं. सवाल उठाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए.'
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क