प्रेग्नेंसी की बात सुन गुस्से में नजर आईं गौहर खान, कहा-तुम्‍हारा दिमाग खराब है

गौहर खान जानी मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं. गौहर इस वक्‍त जिंदगी के सबसे मुश्‍क‍िल दौर से गुजर रही हैं. एक्ट्रेस के पिता का 5 फरवरी 2021 को निधन हो गया है. जिसके बाद वे काफी टूट सी गई हैं. इसी बीच खबर ऐसी भी आ रही थी कि गौहर खान शादी के तीन महीनों बाद से ही प्रेग्नेंट हैं! अब गौहर ने इस खबर को न सिर्फ बेकार बताया, बल्‍क‍ि वे ट्विटर पर काफी गुस्से में भी दिखाई दीं.

Advertisement
गौहर खान गौहर खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 10 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 3:49 PM IST

गौहर खान जानी मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं. गौहर इस वक्‍त जिंदगी के सबसे मुश्‍क‍िल दौर से गुजर रही हैं. एक्ट्रेस के पिता का 5 फरवरी 2021 को निधन हो गया है. जिसके बाद वे काफी टूट सी गई हैं. इसी बीच खबर ऐसी भी आ रही थी कि गौहर खान शादी के तीन महीनों बाद से ही प्रेग्नेंट हैं! अब गौहर ने इस खबर को न सिर्फ बेकार बताया, बल्‍क‍ि वे ट्विटर पर काफी गुस्से में भी दिखाई दीं. गौहर ट्विटर के जरिए एक पोस्ट शेयर कर भड़ास निकालती नजर आईं.

Advertisement

ट्विटर पर शेयर किया ट्वीट 
गौहर खान ने ट्विटर पर एक न्‍यूज रिपोर्ट शेयर करते हुए लिखा, 'तुम्‍हारा दिमाग खराब है! और फैक्‍ट्स भी. 12 साल छोटे वाली गलत न्‍यूज हुई पुरानी, कुछ भी टाइप करने से पहले अपने फैक्‍ट्स चेक करो! मैंने अभी अभी अपने पिता को खोया है, इसलिए अपनी फालतू की रिपोर्ट को लेकर थोड़ा संवेदनशील बनो....मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं...थैंक यू वेरी मच.'

जानिए क्या था मुद्दा 

दरअसल, जैद ने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'कन्‍फर्म है कि हमारे साथ एक नया अतरंगज जुड़ा है. इनके रिएक्‍शन से क्‍या लग रहा है? कौन हो सकता है, कॉमेंट में बताओ!!!' जिसके बाद से ही उनके फैंस इस पोस्ट पर कमेंट करते नजर आए. जहां अध‍िकतर लोगों ने यही कहा कि क्‍या गौहर खान प्रेग्‍नेंट हैं! आपको बता दें न्‍यूज रिपोर्ट में गौहर की प्रेग्नेंसी को लेकर जो खबर है वह जैद दरबार द्वारा शेयर किए गए वीडियो और उस पर आए फैंस के कमेंटस पर आधारित है.

Advertisement

25 दिसंबर को की थी शादी 
बता दें कि गौहर खान बिग बॉस 14 में सीनियर के तौर पर नजर आई थीं. उनके बाहर निकलने के बाद उन्होंने 25 दिसंबर 2020 को जैद दरबार से शादी कर ली थी. मालूम हो जैद मशहूर म्‍यूजिक डायरेक्‍टर इस्‍माइल दरबार के बेटे हैं. जैद खुद भी म्‍यूजिश‍ियन हैं. दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला लिया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »