जावेद अख्तर के घर फ्री खाना-शराब के लिए जाते थे राकेश बेदी, फराह ने सुनाया किस्सा

फराह खान ने खुलासा किया कि वो 14-15 साल की उम्र से राकेश बेदी को जानती हैं. तब एक्टर 20-22 साल के हुआ करते थे. इस बीच राकेश बेदी ने अपने स्ट्रगल के दिनों को भी याद किया. डायरेक्टर ने उनसे जुड़ा किस्सा सुनाया.

Advertisement
फराह खान और राकेश बेदी (Photo: Youtube/Screengrab) फराह खान और राकेश बेदी (Photo: Youtube/Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:20 AM IST

सीनियर एक्टर राकेश बेदी, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में लंबा वक्त बिताने के बाद अपना फेम एन्जॉय कर रहे हैं. फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' में जमील जमाली का रोल निभाकर राकेश सफलता की ऊंचाइयों पर हैं. इस बीच डायरेक्टर फराह खान उनके घर पहुंचीं. फराह के यूट्यूब व्लॉग में राकेश बेदी ने अपने करियर पर बात की. साथ ही उन्होंने स्ट्रगल के दिनों को भी याद किया.

Advertisement

फराह खान ने सुनाया किस्सा

वीडियो में फराह खान ने खुलासा किया कि वो 14-15 साल की उम्र से राकेश बेदी को जानती हैं. तब एक्टर 20-22 साल के हुआ करते थे. उन दिनों राकेश, नीना गुप्ता और अन्य सीनियर एक्टर्स जावेद अख्तर के घर मुफ्त खाने-पीने के लिए जाया करते थे. फराह ने कहा, 'एफटीआईआई से ये लोग रोज आते थे जावेद अंकल और हनी आंटी के घर फ्री का खाना और फ्री की दारू पीने. वहां पर हम सब उनसे मिला करते थे. ये फारूक शेख, सतीश शाह, नीना गुप्ता और सुप्रिया पाठक के साथ आया करते थे. हमारी दोस्ती बहुत पुरानी है, लेकिन हम बहुत लंबे समय बाद मिल रहे हैं.'

बातचीत के दौरान फराह खान और राकेश बेदी ने दिवंगत एक्टर सतीश शाह को भी याद किया. 2025 में सतीश का निधन हो गया था. फराह ने बताया कि अपनी अगली फिल्म में उन्होंने सतीश शाह के लिए एक रोल लिखा हुआ था. मगर अब वो इस दुनिया में नहीं हैं. इसका डायरेक्टर को अफसोस है. 2025 में एक्टर के निधन पर राकेश ने भी उन्हें याद किया था. उन्होंने सतीश की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'मेरे दोस्त मैं तुम्हें कितना याद कर रहा हूं. तुम मुझमें छपे हुए हो.' 

Advertisement

'धुरंधर' फ्रेंचाइजी की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह ने लीड रोल निभाया है. ये हाल के समय की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस सकेस में से एक बन गई है. पहली फिल्म 'धुरंधर', 2025 में रिलीज हुई थी. इसने दुनियाभर में लगभग 1300 करोड़ की कमाई की. इसका सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' मार्च 2026 में रिलीज हुआ था. ये पहली फिल्म से भी आगे निकल गया और भारत में 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई इसने की. दुनियाभर में अब तक 'धुरंधर 2' ने 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमा लिये हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement