इंदु की जवानी: डेटिंग एप ने किया बवाल, पाकिस्तानी लड़के से कियारा को हुआ प्यार

कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म इंदु की जवानी का ट्रेलर रिलीज हो चुका हैं. इस ट्रेलर को अब तक 9 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका हैं. फिल्म अबीर सेनगुप्ता द्वारा निर्देशित है.

Advertisement
कियारा आडवाणी कियारा आडवाणी

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 23 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 12:02 PM IST

कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म इंदु की जवानी का ट्रेलर रिलीज हो चुका हैं. इस ट्रेलर को अब 9 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका हैं. यह फिल्म अबीर सेनगुप्ता द्वारा निर्देशित है. ट्रेलर में कियारा आडवाणी और आदित्य सील मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह एक भारतीय की पाकिस्तानी से मिलने की कहानी है. कियारा भारतीय महिला की भूमिका निभा रही है, जबकि आदित्य पाकिस्तानी के किरदार में हैंं.

Advertisement

मल्लिका दुआ ने एक दोस्त की भूमिका निभाई है. इंदु डेटिंग के लिए कोई अच्छा लड़का ढूंढ रही हैं. सफलता ना मिलने पर वो डेटिंग ऐप का सहारा लेती है. लड़के मिलते तो हैं, मगर उन्हें शादी से अधिक दूसरी चीजों में दिलचस्पी होती है, जो इंदु को पसंद नहीं आता. एक अच्छा लड़का मिलता है, मगर मुसीबतें तब शुरू होती हैं, जब वो पाकिस्तानी निकलता है. कियारा आडवाणी ने फिल्म का ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है.
 

फिल्म इंदु की जवानी की रिलीज डेट निश्चित हो गई है. मुख्य भूमिकाओं में किआरा आडवाणी और आदित्य सील की विशेषता वाली फिल्म, अब 11 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 'इंदु की जवानी' अबीर सेनगुप्ता द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज द्वारा निर्मित है.

कियारा की पिछली लक्ष्मी थी, जो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आई थी. इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ फीमेल लीड रोल निभाया था. इससे पहले दोनों 2019 की फिल्म गुड न्यूज़ में साथ आए थे, लेकिन कियारा अक्षय के साथ पेयर अप नहीं थीं. लक्ष्मी फिल्म से भी कियारा ने अपने फैंस का खूब दिल जीता और उन्हें खुश किया.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »