सालों बाद सोहेल खान की टीवी पर वापसी, एक्स-वाइफ सीमा सजदेह संग बनेंगा 'अलायंस'?

सोहेल खान प्राइम वीडियो के शो 'अलायंस' में पहले वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल होने वाले हैं. अफवाहें ये भी है कि इसमे सीमा सचदेह भी इस शो का हिस्सा हैं.

Advertisement
रियलिटी शो में नजर आएंगे सोहेल (Photo:Screengrab) रियलिटी शो में नजर आएंगे सोहेल (Photo:Screengrab)

सना फरज़ीन

  • नई दिल्ली,
  • 26 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:16 PM IST

ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर हाल ही में शुरू हुए रियलिटी शो 'अलायंस' ने अपने पहले ही एपिसोड से दर्शकों के बीच खलबली मचा दी है. एक्टर कुणाल खेमू की होस्टिंग वाले इस अनोखे शो में 16 मशहूर हस्तियां खुद को और शो में अपने पार्टनर्स (कनेक्शन) को बचाने के लिए एक कड़े मुकाबले में उतर चुकी हैं. शो का फॉर्मेट ऐसा है कि हर एलिमिनेशन के बाद नए चेहरों की एंट्री होगी ताकि ड्रामा और सस्पेंस लगातार बना रहे. इसी बीच एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है.

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के भाई, एक्टर और फिल्ममेकर सोहेल खान इस शो के पहले वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट बनने जा रहे हैं. सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस शो में उनकी एक्स-वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री की भी पूरी चर्चा है, जिसके बाद अब स्क्रीन्स पर ड्रामा और तनाव का एक नया लेवल देखने को मिलने वाला है.

सोहेल की एक्स वाइफ भी आएगी?
सूत्र ने कहा, 'सोहेल पहले भी टीवी पर रियलिटी शो जज कर चुके हैं, लेकिन यह पहली बार होगा जब वह खुद किसी शो में हिस्सा लेंगे. हालांकि उन्हें कुछ शक भी था, लेकिन वह एक नई और अनजान जगह पर जाने के लिए उत्साहित भी थे. वह आज या कल घर में एंट्री करेंगे और अगले हफ़्ते शो में दिखाई देंगे.'

दिलचस्प बात यह है कि ऐसी भी चर्चा है कि सोहेल खान की एक्स-वाइफ़ सीमा सजदेह भी कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल होंगी. यह देखना दिलचस्प होगा कि जब इन एक्स-पार्टनर्स को एक ही कमरे में रखा जाएगा और कई कैमरे उनकी हर हरकत पर नजर रखेंगे, तो उनके बीच कैसा तालमेल देखने को मिलेगा.

Advertisement

सोहेल खान का फिल्मी सफर
सोहेल खान का एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक लंबा और शानदार करियर रहा है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर डायरेक्टर फिल्म 'औजार' से की थी. इसके बाद उन्होंने सुपरहिट फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' का डायरेक्शन किया, जिसमें उनके दोनों भाई- सुपरस्टार सलमान खान और अरबाज खान लीड रोल में थे. साल 2002 में सोहेल ने फिल्म 'मैंने दिल तुझको दिया' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. बतौर एक्टर उन्होंने 'आर्यन', 'कृष्णा कॉटेज', 'डरना मना है', 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो', 'वीर' और 'ट्यूबलाइट' जैसी कई चर्चित फिल्मों में अपनी अदाकारी का हुनर दिखाया है.

'अलायंस' का यह दिलचस्प सफर
बनिजे एशिया के बैनर तले बने इस धमाकेदार रियलिटी शो की शुरुआत 8 दिलचस्प जोड़ियों (कुल 16 कंटेस्टेंट्स) के साथ हुई है. शो में शामिल होने वाले शुरुआती चेहरों में डेजी शाह और जैद दरबार, भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन और उनकी बेटी रीवा किशन, टीवी एक्टर कुशल टंडन और अर्सलान गोनी, फेमस एंकर मिनी माथुर और निखिल चिनप्पा शामिल हैं.

इनके अलावा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रूही दोसानी और नीति टेलर, गेमिंग स्टार पायल गेमिंग और सब्बी सूरी, वंशज सिंह और डॉली जावेद के साथ-साथ डेलबर आर्या और अरमान खेरा की जोड़ियां भी इस शो में अपनी जगह बचाने के लिए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »