फ‍िर बदलेगी सलमान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट, एक्टर प्रशांत तमांग की मौत बनी वजह

सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' अब अप्रैल में रिलीज नहीं होगी. फिल्म रिलीज ना होने की वजह इंडियन विनर प्रशांत तमांग की मौत है. आइए जानते हैं कि सलमान की फिल्म की रिलीज क्यों टाल दी गई है.

Advertisement
अप्रैल में रिलीज नहीं होगी फिल्म (PHOTO: Screengrab) अप्रैल में रिलीज नहीं होगी फिल्म (PHOTO: Screengrab)

सना फरज़ीन

  • नई दिल्ली ,
  • 20 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:40 PM IST

सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. फिल्म अप्रैल की शुरुआत में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है. स्क्रिप्ट में कुछ बदलावों की वजह से फिल्म की रिलीज आगे बढ़ाई गई है. इंडिया टुडे को मिली जानकारी के मुताबिक, देरी की एक बड़ी वजह एक्टर-सिंगर प्रशांत तमांग की अचानक मौत है.

फिल्म से जुड़े एक सोर्स ने बताया कि 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत को 'मातृभूमि' में विलेन के तौर पर कास्ट किया गया था. उन्होंने कई अहम सीन शूट कर लिए थे, लेकिन अभी भी उनके कई शूट्स बाकी थे. प्रशांत के शूट्स पूरे होते. इससे पहले जनवरी में उनका निधन हो गया. टीम के पास दो शेड्यूल प्लान थे जहां प्रशांत को कुछ बहुत ही अहम सीन शूट करने थे. उनके जाने से टीम पूरी मुश्किल में फंस गई है. 

Advertisement

मेकर्स का प्लान रहा फेल 
सोर्स के मुताबिक, शुरुआत में मेकर्स ने उनके सीन दोबारा शूट करने का सोचा, लेकिन ये मुमकिन नहीं लग रहा है. क्लोज-अप शॉट्स तो हो सकते हैं, लेकिन वो बड़े एक्शन सीक्वेंस का हिस्सा भी थे. प्रशांत का फिल्म में ना होना मेकर्स को काफी महंगा पड़ रहा है.

इसके अलावा सलमान खान की डेट्स और उनके लुक की कंटिन्यूटी भी मुश्किलें बढ़ा रही हैं. एक वक्त तो टीम सोच रही थी कि प्रशांत की जगह किसी दूसरे एक्टर को रोल में लाया जाए. या फिर एआई और वीएफएक्स से बाकी सीन में प्रशांत का फेस सुपरइम्पोज करें, लेकिन इसके लिए उनकी फैमिली की इजाजत चाहिए. इस महीने के अंत तक मेकर्स चीजें फाइनल करेंगे, क्योंकि फिल्म को जल्दी खत्म करके पोस्ट-प्रोडक्शन शुरू करना है. अभी रिलीज फाइनल नहीं हुई, लेकिन थीम को देखते हुए फिल्म को स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज किया जा सकता है.

Advertisement

'मातृभूमि' का डायरेक्शन अपूर्वा लखिया ने किया है. फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह अहम रोल में हैं. प्रशांत की बात करें, तो 11 जनवरी 2026 को कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया था. वो महज 43 साल के थे.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement