बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 3 का तूफान! दो दिनों में 200 करोड़ के करीब पहुंची कमाई, अजय बनाएंगे नया रिकॉर्ड?

अजय देवगन ने अपने करियर में दृश्यम 3 से सबसे तेज 100 करोड़ कमाने वाली लिस्ट में खुद का नाम शामिल कर लिया है. मात्र दो दिनों में फिल्म की कमाई वर्ल्डवाइड भी बंपर हुई है. अब सवाल ये उठता है कि क्या अजय अब एक नया रिकॉर्ड बनाएंगे या नहीं.

Advertisement
दृश्यम का जलवा (Photo: Screengrab) दृश्यम का जलवा (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:40 AM IST

विजय सलगांवकर की फैमिली का केस 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' के साथ फाइनली खत्म होता है. पिछले 11 सालों से ये कहानी ऑडियंस को लुभाती आई है. एक चौथी फेल आदमी, कुछ पढ़े लिखे अफसरों को कैसे चकमा देकर अपने परिवार को बचाता है इसे देखने में सबको बड़ा मजा आता है. दृश्यम 3 को लेकर उनके बीच भयंकर क्रेज भी देखा गया. 

Advertisement

अजय की फिल्म तोड़ रही रिकॉर्ड

हिंदी वाली दृश्यम 3 ने अपने पहले दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई की. अजय को अपने करियर की सबसे बेस्ट ओपनिंग मिली. इसने 62 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. वहीं वर्ल्डवाइड भी फिल्म की कमाई 95 करोड़ रही. 2 अक्टूबर, गांधी जयंती की छुट्टी का फिल्म ने भरपूर फायदा उठाया. अगले दिन यानी शनिवार को भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाई रखी.

सैकनिल्क के अनुसार, मात्र डेढ़ दिन के अंदर दृश्यम 3 ने नेट 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था. दूसरे दिन फिल्म ने 53.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, और अपनी टोटल कमाई 115.50 करोड़ की. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 177.10 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है. इंडिया के बाहर भी दृश्यम 3 का बढ़िया क्रेज देखने मिला है. कल यानी संडे को ये आराम से 200 करोड़ क्लब में एंट्री मार लेगी.

Advertisement

अजय की इस फिल्म ने मात्र दो दिन की कमाई से दृश्यम 2 के पहले दो वीकेंड के टोटल नेट कलेक्शन को भी मात दे दी है. हिंदी भाषा में अगर दो दिनों में हुई सबसे ज्यादा कमाई की बात करें, तो धुरंधर द रिवेंज  सबसे ऊपर है. उसके ठीक नीचे पुष्पा 2 है, जिसका नेट कलेक्शन करीब 127.20 करोड़ हो चुका था. वहीं अब दृश्यम 3 तीसरे नंबर पर 115.50 करोड़ के साथ आ गई है. उसके ठीक नीचे शाहरुख खान की जवान है, जिसने दो दिनों में 111.73 करोड़ कमाए थे. 

शनिवार में कमाई गिरी

हालांकि दृश्यम 3 की कमाई की बात करें, तो शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को कमाई में थोड़ी गिरावट आई है जो एक सरप्राइज जैसा है. इसका कारण कुछ भी हो सकता है. संडे का दिन फिल्म के लिए काफी अहम होने वाला है, क्योंकि अगर तीसरे दिन भी दृश्यम द कन्क्लूजन की कमाई 50 करोड़ से ज्यादा रही तो आगे आने वाले दिनों में ये हिंदी भाषा में और बड़ी फिल्मों को टक्कर दे सकती है. क्या अजय देवगन को अपने करियर की सबसे पहली 500 करोड़ वाली फिल्म मिलेगी? या उन्हें इसके लिए और लंबा इंतजार करना पड़ेगा? देखना दिलचस्प रहेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »