हड्डियों के दर्द से जूझ रहे अजय देवगन, 57 की उम्र में हुआ जवानी में किए स्टंट्स का असर! किया खुलासा

‘दृश्यम 3’ के बीच 57 साल के अजय देवगन ने उम्र और पुराने स्टंट्स के असर पर बात की. एक्टर ने कहा कि चेहरे से उम्र नहीं दिखती, लेकिन सुबह उठने पर हड्डियों का दर्द सब बता देता है.

Advertisement
उम्र का असर महसूस कर रहे अजय देवगन (Photo: Screengrab) उम्र का असर महसूस कर रहे अजय देवगन (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:10 PM IST

अजय देवगन की फिल्मी पारी में एक्शन का खास मुकाम रहा है. ‘सिंघम’ से लेकर कई फिल्मों में वह पर्दे पर धुआंधार स्टंट करते नजर आए हैं. लेकिन अब 57 साल की उम्र में खुद अजय मानते हैं कि शरीर पहले जैसा साथ नहीं देता. ‘दृश्यम 3’ में भले ही वह एक्शन अवतार में नजर नहीं आ रहे हों, लेकिन इस फिल्म के दौरान उन्हें अपनी उम्र और पुराने स्टंट्स का असर जरूर महसूस हुआ.

Advertisement

चेहरे से उम्र नहीं दिखती!

अजय देवगन ने बातचीत में अपनी उम्र और शरीर पर पड़ रहे पुराने स्टंट्स के असर को लेकर बेबाकी से बात की. उन्होंने कहा कि उम्र के साथ उनके अंदर ठहराव और आत्मविश्वास आया है. यही वजह है कि अब वह किरदारों को पहले से थोड़ा अलग तरीके से निभाते हैं.

एनबीटी से अजय ने कहा- मुझे भले ही एक्शन फिल्मों के लिए जाना जाता रहा हो. इस फिल्म में भले ही मैंने एक्शन नहीं किया हो, लेकिन उम्र के साथ एक ठहराव और आत्मविश्वास आया है. इसलिए किरदार वही है, लेकिन उसे निभाने का तरीका थोड़ा अलग महसूस हो सकता है.

लेकिन इसके बाद अजय ने जो बात कही, वो शायद उनके फैंस को भी हंसा देगी. अपनी फिटनेस और पर्दे पर दिखने वाली जवानी के बीच उन्होंने असली उम्र का ऐसा हिसाब बताया कि पूरा मामला ही पलट गया.

Advertisement

‘चेहरे से उम्र का पता नहीं चलता, हड्डियां बता देती हैं’

अजय ने कहा- बेशक चेहरे से उम्र का पता नहीं चलता, लेकिन जब आप सुबह सोकर उठते हैं और हड्डियां दर्द करती हैं, तो उम्र का पता चलता है. अपने पुराने एक्शन और स्टंट्स का जिक्र करते हुए उन्होंने आगे कहा कि जो स्टंट उन्होंने पहले किए हैं, अब उनका असर शरीर पर नजर आने लगा है. कैमरे के सामने भले ही अजय देवगन अब भी उतने ही फिट और दमदार दिखें, लेकिन सुबह उठते ही शरीर उन्हें उनकी 57 साल की उम्र याद दिला देता है.

‘सिंघम’ वाला एक्शन नहीं, ‘दृश्यम 3’ में ठहराव वाला अजय

अजय देवगन की पहचान सिर्फ एक एक्टर के तौर पर नहीं, बल्कि एक्शन स्टार के तौर पर भी रही है. उन्होंने अपने करियर में ऐसे कई स्टंट किए हैं, जिनका असर अब उन्हें महसूस होता है. हालांकि, ‘दृश्यम 3’ में उनका किरदार विजय सलगांवकर एक अलग तरह की ताकत लेकर आता है. यहां अजय का हथियार कोई एक्शन सीक्वेंस नहीं, बल्कि दिमाग, धैर्य और ठहराव है. यही वजह है कि अजय के मुताबिक किरदार भले वही हो, लेकिन उसे निभाने का तरीका उम्र के साथ बदल सकता है.

57 साल की उम्र में अजय का यह अंदाज भी दिलचस्प है- चेहरा भले उम्र को मात दे दे, लेकिन सुबह की अकड़ती हड्डियां पुराने स्टंट्स का हिसाब जरूर मांग लेती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »