फैन के साथ हुआ स्कैम, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के नाम पर लूटा, सिंगर ने मांगी माफी

दिलजीत का कॉन्सर्ट देखने के लिए उन फैंस के दीवाने हुए जा रहे हैं. सिंगर के कॉन्सर्ट का ऐलान होते ही इसके टिकट खत्म हो गए थे. इस बीच कई फैंस के साथ स्कैम भी हुआ. इसे लेकर अब दिलजीत दोसांझ ने अपने जयपुर कॉन्सर्ट के दौरान माफी मांगी है.

Advertisement
दिलजीत दोसांझ दिलजीत दोसांझ

देव अंकुर

  • जयपुर,
  • 03 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 10:43 PM IST

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ इंटरनेशनल स्टार बन चुके हैं. देश-विदेश की जनता दिलजीत की झलक पाने के लिए बेकरार रहने लगी है. कनाडा और लंदन जबरदस्त कॉन्सर्ट करने एक बाद अब दिलजीत भारत के अलग-अलग शहरों में परफॉर्म कर रहे हैं. दिल्ली में दमदार शो करने के बाद 3 नवंबर की शाम दिलजीत दोसांझ ने राजस्थान के जयपुर में धूम मचाई. 

दिलजीत दोसांझ ने मांगी माफी

Advertisement

दिलजीत का कॉन्सर्ट देखने के लिए उन फैंस के दीवाने हुए जा रहे हैं. सिंगर के कॉन्सर्ट का ऐलान होते ही इसके टिकट खत्म हो गए थे. इस बीच कई फैंस के साथ स्कैम भी हुआ. इसे लेकर अब दिलजीत दोसांझ ने एक फैन से माफी मांगी है. जयपुर में कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने कहा, 'किसी के साथ टिकट को लेकर धोखाधड़ी हुई है, उनसे मैं माफी मांगता हूं. हमने ऐसा नहीं किया है. एजेंसियां जांच कर रही हैं. आप लोगों को भी इन लोगों (स्कैम करने वालों) से दूर रहना चाहिए. हमारे टिकट इतनी जल्दी खत्म हो गए. हमें भी पता नहीं चला.'

26 अक्टूबर के दिन दिल्ली में भी दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट हुआ था. इस कॉन्सर्ट की टिकट लाइव होते ही सोल्ड आउट हो गई थीं. सभी टिकट के बिकने के बाद भी फैंस कॉन्सर्ट की टिकट बुक करने का जरिया ढूंढ रहे थे. ऐसे में कई रिपोर्ट्स आई थीं कि लोग ब्लैक में दिलजीत के कॉन्सर्ट की टिकटों को बेच रहे हैं. साथ ही कई के साथ ऑनलाइन फ्रॉड भी हो रहे हैं.

Advertisement

दिल्ली में दिलजीत डोसांझ ने अपना अभी तक का सबसे बड़ा कॉन्सर्ट किया था. ढेरों फैंस की भीड़ सिंगर को लाइव परफॉर्म करते देखने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंची थी. शो में दिलजीत ने खूब धूम मचाई. हालांकि शो के बाद जनता स्टेडियम को काफी गंदा छोड़ गई थी, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुईं और इसकी निंदा भी की गई. दिल्ली में कॉन्सर्ट के बाद दिलजीत दोसांझ जयपुर ने चाहनेवालों का मनोरंजन करने रविवार की शाम पहुंचे थे. सिंगर को खूब प्यार मिला.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »