क्या माधुरी दीक्षित ने अनिल कपूर को किया इग्नोर? वायरल हुआ वीडियो

इन दिनों एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपनी फिल्म मां-बहन को लेकर खूब सुर्खियों में हैं. इसी कड़ी में बीती रात इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
माधुरी ने अनिल को किया इग्नोर? (Photo: Yogen Shah) माधुरी ने अनिल को किया इग्नोर? (Photo: Yogen Shah)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:11 AM IST

सोशल मीडिया पर सेलेब्स की अफवाहों का बाजार गर्म रहना कोई नई बात नहीं है. अक्सर किसी भी वीडियो या फोटो का एक छोटा सा हिस्सा काटकर उसे एक अलग ही रंग दे दिया जाता है. ऐसा ही कुछ इस बार बॉलीवुड की एवरग्रीन जोड़ी अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित के साथ हुआ है. 

दरअसल नेटफ्लिक्स की नई फिल्म 'मां बहन' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर कई लोग यह दावा कर रहे हैं कि माधुरी दीक्षित ने अपने पुराने को-स्टार अनिल कपूर को पूरी तरह से इग्नोर कर दिया. लोग इस पर रिएक्शन भी दे रहे हैं, लेकिन क्या वाकई इस बात में कोई सच्चाई है?

Advertisement

वायरल वीडियो का सच?
सोशल मीडिया पर जो वीडियो क्लिप वायरल हो रही है, उसमें शुरुआत में दिखता है कि अनिल कपूर एक जगह खड़े हैं और माधुरी दीक्षित उनके पास से गुजरते हुए आगे बढ़ जाती हैं. इस चंद सेकेंड के विजुअल को देखकर लोगों ने तुरंत यह मान लिया कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है और माधुरी ने जानबूझकर अनिल कपूर को नजरअंदाज किया. लेकिन असलियत यह है कि यह केवल फोटो सेशन से ठीक पहले का एक छोटा सा पल था. 

सामने आई असली तस्वीर
इस कथित 'इग्नोर' करने वाली थ्योरी की हवा तब पूरी तरह से निकल गई जब इसी इवेंट से दोनों कलाकारों की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई. जैसा कि आप फोटो में देख सकते हैं कि अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित फिल्म 'मां बहन' के पोस्टर के सामने एक-दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं.

Advertisement

अनिल कपूर ने माधुरी के कंधे पर हाथ रखा हुआ है और दोनों के चेहरे की मुस्कान यह साफ बयां कर रही है कि उनके बीच का पुराना दोस्ताना रिश्ता आज भी वैसा ही मजबूत है. यह तस्वीर साबित करती है कि वीडियो के आधार पर किया जा रहा दावा पूरी तरह से गलत था.

अनिल-माधुरी की जोड़ी का कमाल
बॉलीवुड में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की केमिस्ट्री को हमेशा से दर्शकों ने खूब सराहा है. ऐसे में इस तरह की झूठी खबरों से फैन्स थोड़े परेशान जरूर हुए थे, लेकिन इस नई तस्वीर के सामने आने के बाद अब अफवाहों पर पूरी तरह से विराम लग चुका है. खैर, माधुरी दीक्षित को फिल्म  'मां बहन'  के लिए जमकर तारीफ मिल रही हैं. वहीं अनिल कपूर का हाल ही में सूबेदार में देखा गया था. अब वो शाहरुख खान की फिल्म किंग की शूटिंग में बिजी हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »