NEET प्रोटेस्ट: 'बॉलीवुड में कोई काम नहीं देगा', बोला यूजर, 'धुरंधर' एक्ट्रेस ने की बोलती बंद

धुरंधर फेम एक्ट्रेस आयशा खान को छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए हिरासत में लिया गया था. इस पूरी घटना पर आयशा ने वीडियो शेयर किया है.

Advertisement
आयशा ने हेटर्स को दिया जवाब (Photo: Screengrab) आयशा ने हेटर्स को दिया जवाब (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:10 PM IST

22 जुलाई को धुरंधर फेम आयशा खान मुंबई में नीट परीक्षा मामले को लेकर चल रहे प्रोटेस्ट में शामिल हुई थीं. वहां पर बड़ा बवाल हो गया था. पुलिस ने आयशा समेत उनके भाई और दोस्तों को हिरासत में ले लिया था. आयशा का आरोप था वो ना ही कुछ बोल रही थीं, ना ही कुछ कर रही थीं, बस चुपचाप खड़ी थीं. फिर किस गुनाह में महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें जबरन पुलिस वैन में डाला. उनके साथ खींचतान और धक्का मुक्की की. 

Advertisement

आयशा की दो टूक
इंटरनेट पर आयशा का ये वीडियो तेजी से वायरल हुआ. उन्होंने पूरी घटना से जुड़ा पल-पल का अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर किया था. फैंस और कई सेलेब्स ने आयशा को सपोर्ट किया था. इस बीच सोशल मीडिया एक यूजर ने आयशा को कहा कि CJP के NEET विरोध प्रदर्शन का सपोर्ट करना उनके फिल्मी करियर पर असर डाल सकता है. एक्ट्रेस ने शख्स को करारा जवाब दिया है. 

आयशा ने इंस्टा स्टोरी पर यूजर का कमेंट और अपना जवाब शेयर किया. इसमें यूजर ने लिखा- अब आपके लिए बॉलीवुड में कोई काम नहीं होगा. आयशा ने मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, मैं अपनी रीढ़ (हिम्मत और आत्म सम्मान) को खोने से बजाय करियर गंवाना पसंद करूंगी. किसी और को डराना, थैंक्स, बाय-बाय.

आयशा ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें पुलिस स्टेशन में हुए बिहेवियर का जिक्र किया. आयशा ने बताया कि उन्हें 4-5 महिला पुलिसकर्मियों ने पकड़ा था. वो कहती हैं- मैंने पुलिस वैन में ना बैठने की पूरी कोशिश की. लेकिन उन्होंने मुझे जबरदस्ती खींचा. हमने उनसे अपनी गलती पूछी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. हमें दादर से दूर वर्ली ले जाया गया. सबको अलग-अलग थाने लेकर जाया गया. 

Advertisement

NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर शुरू हुआ ये विरोध प्रदर्शन देशभर में फैल चुका है. छात्रों की मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपना इस्तीफा देकर पेपर लीक मामले की जिम्मेदारी लें. सरकार ने मामले को सुलझाने की पहल की है. उन्होंने पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की बात की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »