धुरंधर एक्टर संजय दत्त ने क्यों कहा 'भारत में शांति नहीं'? विवाद होने पर दी सफाई, बोले- ये बस मजाक...

शेखर सुमन के शो में शामिल होने के दौरान, संजय दत्त ने भारत में शांति की कमी पर बात की और मजाक-मजाक में खुद को प्रधानमंत्री के तौर पर देखा. हालांकि उनके बयान का विरोध होने के बाद उन्होेंने अब सफाई दी है.

Advertisement
संजय दत्त ने दी सफाई (Photo: x/@jiostudios) संजय दत्त ने दी सफाई (Photo: x/@jiostudios)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:30 AM IST

गांधी जयंती के मौके पर संजय दत्त, एक्टर शेखर सुमन के टॉक शो 'शेखर टूनाइट' में शामिल हुए थे. एक्टर ने देश के मौजूदा हालात पर अपनी राय रखते हुए कहा कि उन्हें अब देश में 'शांति' महसूस नहीं होती. उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई थी. अब एक्टर ने अपने बयान पर सफाई दी है.

Advertisement

संजय दत्त ने क्या कहा
रविवार शाम को, एक्टर ने अपने X अकाउंट पर एक बयान जारी किया और शो में कही गई अपनी बातों को साफ किया. इसमें लिखा था, 'मैं यह साफ करना चाहता हूं कि मेरा मकसद कभी भी किसी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, नाराज करना या उनका अनादर करना नहीं था.'

'मेरी बातें एक स्क्रिप्टेड बातचीत के दौरान कही गई थीं, जिसका मकसद हल्का-फुल्का और मजाकिया अंदाज रखना था. इसके पीछे की भावना वैसी ही थी जैसा 'मुन्ना भाई' जैसी फिल्मों में मजाक और व्यंग्य देखने को मिलता है, खासकर 'गांधीगिरी' का कॉन्सेप्ट, जिसका मकसद प्यार, अपनापन, एकता और सद्भावना का संदेश देना था. अफसोस की बात है कि मेरी बातों का मतलब उस संदर्भ से हटकर निकाला गया.'

आखिर क्या था पूरा मामला?
संजय ने 'मुन्ना भाई MBBS' वाले अपने किरदार के अंदाज में मज़ाकिया ढंग से ये बातें कहीं. उन्होंने देश के हालात पर बात की और बताया कि उन्हें अब भारत में पहले जैसा सुकून क्यों महसूस नहीं होता. उन्होंने कहा, 'इस देश के लोग बहुत अच्छे हैं. यहां शांति होनी चाहिए. मुझे अब हमारे देश में वो शांति महसूस नहीं होती. हम भारतीय बड़े दिल वाले और मेहमान-नवाज़ लोग हैं. हमने बहुत कुछ दिया है और हमें हमेशा ऐसा ही बने रहना चाहिए. मैं शिवजी से प्रार्थना करता हूं कि वो दिन जल्द ही वापस आएं.'

Advertisement

संजय दत्त के पास UAE का 10 साल का गोल्डन वीजा है और उनका परिवार पत्नी मान्यता दत्त और जुड़वां बच्चे शहरान और इकरा दुबई में रहते हैं. वह काम के सिलसिले में मुंबई और दुबई के बीच आते-जाते रहते हैं. शो के एक और हिस्से में, संजय से कहा गया कि वे पांच मिनट के लिए खुद को प्रधानमंत्री मानकर देश की जनता से कुछ कहें. इसके बाद एक्टर ने 'मुन्ना भाई' वाले अंदाज में अपनी बात कही.

संजय ने देश के प्रधान मंत्री होने का नाटक किया, और यहां तक ​​कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर एक परोक्ष मजाक भी शामिल किया. उन्होंने कहा,  'इतना बड़ा देश है, इतने सारे लोग हैं और अब उन सभी की जिम्मेदारी मेरे ऊपर है. लेकिन आप लोगों को बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है. मैं इस खुशी का जश्न मनाने के लिए विदेश नहीं जा रहा हूं. मैं यहीं रहूंगा, आप सभी के बीच. नहीं तो पीएम और लोगों के बीच कनेक्शन कैसे बनेगा? लेकिन आप लोगों को बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है. मैं इस खुशी का जश्न मनाने के लिए विदेश नहीं जा रहा हूं. मैं यहीं आप सभी के बीच रहूंगा. नहीं तो कैसे रहूंगा.' 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »