'धुरंधर 2' के दीवाने हुए राम गोपाल वर्मा! रिव्यू में फिल्म को बताया 'शोले से सौ गुना'

'धुरंधर 2' रिलीज से पहले ही तगड़ा माहौल बना रही है और अब राम गोपाल वर्मा के रिव्यू ने इसकी हाइप और बढ़ा दी है. वर्मा ने फिल्म को ‘नए सिनेमैटिक ऑर्डर की शुरुआत’ बताते हुए दावा किया कि ये ‘शोले’ और ‘मुगल-ए-आजम’ जैसी फिल्मों से भी ज्यादा असरदार साबित हो सकती है.

Advertisement
राम गोपाल वर्मा का 'धुरंधर 2' का रिव्यू बहुत तगड़ा है (Photo: Instagram/@officialjiostudios) राम गोपाल वर्मा का 'धुरंधर 2' का रिव्यू बहुत तगड़ा है (Photo: Instagram/@officialjiostudios)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:28 AM IST

'धुरंधर 2' का तूफान शुरू होने में अब बस कुछ ही घंटे बचे हैं. जनता आदित्य धर के रचे फिल्मी संसार में गोता लगाकर रणवीर सिंह के किरदार की कहानी पूरी होने का इंतजार कर रही है. दूसरी तरफ, आइकॉनिक फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने 'धुरंधर 2' का रिव्यू शेयर किया है. वर्मा ने 'धुरंधर 2' को 'एक नए सिनेमैटिक ऑर्डर की शुरुआत' बताते हुए जमकर तारीफ की. आदित्य धर की शानदार फिल्ममेकिंग को सलाम करते हुए वर्मा ने स्टीवन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन जैसे ग्लोबल सिनेमा आइकॉन्स को 'धुरंधर 2' का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने की सलाह दे डाली.

Advertisement

राम गोपाल वर्मा ने 'धुरंधर 2' के असर पर की बात
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना रिव्यू शेयर करते हुए वर्मा ने लिखा कि फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन्स के अनुमानों, दर्शकों के दीवानेपन, सोशल इम्पैक्ट, सिनेमा की ग्रामर बदलने और ऑडियो-वीडियो के साइकॉलॉजिकल असर के मामले में 'धुरंधर 2', 'शोले' से सौ गुना ज्यादा असरदार होगी. और 'मुगल-ए-आजम' से लेकर आजतक की सबसे महान फिल्में इसके आगे टीवी सीरियल जैसी लगने लगेंगी.

उन्होंने लिखा, 'ये एक नए सिनेमैटिक ऑर्डर का जन्म है और अबतक सिनेमा के संसार में जो कुछ अस्तित्व में था, उसके विलुप्त होने की शुरुआत है.'

आदित्य धर की तारीफ में राम गोपाल वर्मा बोले कि अब से डायरेक्टर शब्द के स्पेलिंग की शुरुआत आदित्य के नाम से होगी. 'और समझदारी की बात ये होगी कि स्टीवन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन को अपने सारे काम छोड़कर 'धुरंधर 2' का फर्स्ट डे-फर्स्ट शो देखना चाहिए' वर्मा ने अपनी बात खत्म करते हुए लिखा.

Advertisement

आदित्य धर के लिए इंस्पिरेशन रहे हैं राम गोपाल वर्मा
'धुरंधर 2' के डायरेक्टर आदित्य धर ने राम गोपाल वर्मा की फिल्ममेकिंग को कई बार अपने लिए इंस्पिरेशन बताया है. उन्होंने वर्मा की आइकॉनिक फिल्म 'सत्या' के स्टाइल से काफी कुछ सीखने की बात भी कही है.

फिल्म लवर्स को 'धुरंधर' के कई सीन्स में आदित्य के काम पर वर्मा के स्टाइल की छाप नजर आई थी. पिछले साल दिसंबर में 'धुरंधर' देखने के बाद वर्मा ने जो सोशल मीडिया पोस्ट लिखी थीं, उन्हें फिल्म कम्युनिटी ने बेहतरीन फिल्म विश्लेषण की कैटेगरी में गिना था.

'धुरंधर 2' देखने के बाद राम गोपाल वर्मा का रिस्पॉन्स बता रहा है कि उन्हें फिल्म बहुत ज्यादा पसंद आई है. वर्मा के रिव्यूज पर जनता भी बहुत भरोसा करती है और उनके रिव्यूज के बाद दर्शक भी फिल्म के टिकट खरीदने के लिए और ज्यादा तैयार हो जाते हैं. ये चीज 'एनिमल' के वक्त भी नजर आई थी. बुधवार शाम से पेड प्रीव्यूज और गुरुवार से प्रॉपर रिलीज हो रही 'धुरंधर 2' के लिए जनता का रिस्पॉन्स पहले ही नए बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स बनवाने लगा है. अब देखना है कि वर्मा के रिव्यू के बाद 'धुरंधर 2' की हाइप और कितनी तगड़ी होती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement