बॉक्स ऑफिस पर 'धमाल 4' vs 'वेलकम टू द जंगल', बीच में फंसी 'अल्फा'! किसका पलड़ा भारी?

बॉक्स ऑफिस पर 'धमाल 4', 'वेलकम टू द जंगल' और 'अल्फा' के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. जानिए किस फिल्म ने कितनी कमाई की, कौन सबसे आगे है और किसकी रफ्तार अब धीमी पड़ रही है.

Advertisement
धमाल 4 का धमाका! (Photo: Screengrab) धमाल 4 का धमाका! (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:10 PM IST

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों तीन बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है. 4 जुलाई 2026 को रिलीज हुई 'वेलकम टू द जंगल' पहले से ही टिकट खिड़की पर कब्जा जमाए बैठी है. वहीं 10 जुलाई 2026 को रिलीज हुई अजय देवगन की 'धमाल 4' ने आते ही कमाई की रफ्तार तेज कर दी है. इसके बीच 3 जुलाई को रिलीज हुई 'अल्फा' भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस की जंग और दिलचस्प हो गई है.

Advertisement

अक्षय या अजय... कौन आगे?

'धमाल 4' ने पहले दिन 14 करोड़ रुपये से ओपनिंग की और दूसरे दिन करीब 22.50 करोड़ रुपये बटोर लिए. यानी सिर्फ दो दिनों में फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 36.50 करोड़ रुपये पहुंच गया. फैमिली ऑडियंस का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और अगर रविवार को भी यही रफ्तार बनी रहती है तो फिल्म आराम से 55 करोड़ रुपये से ज्यादा का ओपनिंग वीकेंड निकाल सकती है. अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी की कॉमिक टाइमिंग दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

वहीं 'वेलकम टू द जंगल' दूसरे हफ्ते में भी मजबूती से डटी हुई है. फिल्म ने दूसरे शुक्रवार 4.95 करोड़, शनिवार 7.92 करोड़, रविवार 10.44 करोड़, सोमवार 2.78 करोड़, मंगलवार 3.21 करोड़, बुधवार 2.28 करोड़ और गुरुवार 2.11 करोड़ रुपये कमाए. दूसरे हफ्ते का कुल कलेक्शन 33.69 करोड़ रुपये रहा. इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 128.90 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. 

Advertisement

साफ है कि नए-नवेले मुकाबले के बावजूद 'वेलकम टू द जंगल' अभी भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है. फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन समेत 32 स्टार कास्ट की फौज शामिल है. 

अल्फा की बढ़ी टेंशन!

अगर 'अल्फा' की बात करें तो फिल्म की शुरुआत ठीक-ठाक रही. आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर इस फिल्म ने पहले वीकेंड में करीब 33 करोड़ रुपये का इंडिया नेट बिजनेस किया था, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 79 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गई थी. हालांकि अब 'धमाल 4' की एंट्री के बाद 'अल्फा' के सामने स्क्रीन और दर्शकों दोनों की चुनौती बढ़ गई है. और अब ये दर्शकों को खींच पाने में स्ट्रगल करती दिख रही हैं. आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म अपनी पकड़ बनाए रख पाती है या नहीं.

फिलहाल अगर बॉक्स ऑफिस की रेस देखें तो कुल कमाई के मामले में 'वेलकम टू द जंगल' सबसे आगे है. वहीं 'धमाल 4' ने सिर्फ दो दिनों में शानदार शुरुआत करके यह साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में वह बड़ी चुनौती बनने वाली है. अब असली खेल सोमवार से शुरू होगा, जब पता चलेगा कि दर्शकों का प्यार किस फिल्म के साथ सबसे लंबे समय तक बना रहता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »