मशहूर सिंगर को गैंगस्टर से मिली धमकी, रंगदारी में मांगे 5 करोड़ रुपये, कुलदीप यादव की शादी से हुए थे फेमस

दिल्ली के सिंगर मोहम्मद आसिफ बिस्मिल को विदेश में बैठे गैंगस्टर ने जान से मारने की धमकी दी है. इसके साथ-साथ 5 करोड़ रुपये रंगदारी की भी मांग हुई. बिस्मिल कुछ समय पहले कुलदीप यादव की शादी में परफॉर्मेंस से छाए थे.

Advertisement
बिस्मिल को मिली धमकी (Photo: Instagram @bismil.live) बिस्मिल को मिली धमकी (Photo: Instagram @bismil.live)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 04 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:18 PM IST

सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय और उभरते हुए क्लासिकल और सूफी गानों वाले सिंगर मोहम्मद आसिफ उर्फ बिस्मिल से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है. उन्हें विदेश में बैठे हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर दीपक नांदल ने जान से मारने की धमकी मिली है और साथ ही 5 करोड़ की रंगदारी मांगी है. 

गैंगस्टर ने बिस्मिल से मांगी रंगदारी

सिंगर बिस्मिल ने शिकायत में बताया है कि पहले अप्रैल में कई बार उनके मैनेजर को पुर्तगाल के नंबर से धमकी भरे मैसेज आए और 5 करोड़ रूपये मांगे गए. जिसके बाद अप्रैल में उन्होंने हरियाणा पुलिस को शिकायत दी और FIR दर्ज करवाई. अब मई के महीने से उनके मैनेजर को लगातार धमकी भरे मैसेज आना शुरू हुए जब वो दिल्ली में अपने घर पर थे.

Advertisement

पुर्तगाल के नंबर से ना सिर्फ मैसेज आए बल्कि कई फोन कॉल्स भी उनके मैनेजर को आए जिसमें पैसे ना देने पर जान से मारने की धमकी दी गई. हरियाणा पुलिस की स्पेशल सेल ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और लोकल पुलिस ने सिंगर को सुरक्षा दी है. 

कौन हैं बिस्मिल?

सिंगर बिस्मिल दरअसल दिल्ली के रहने वाले हैं. सोशल मीडिया पर उनके इंस्टग्राम 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, वो देश विदेश में फॉरफॉर्मेंस दे चुके हैं. हाल ही में भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव के शादी में मोहम्मद आसिफ का परफॉर्मेंस चर्चा में रहा था. मोहम्मद आसिफ की शेरो शायरी पर कुलदीप यादव और उनकी वाइफ जमकर झूमे थे. 

बिस्मिल अभी अपना नया शो करने जा रहे हैं, जो दुबई के कोका-कोला अरीना में आयोजित किया गया है. ये इवेंट 26 जुलाई को होना है, जहां उनके हजारों-लाखों फैंस के पहुंचने की संभावना है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »