पृथ्वी शॉ पर धोखा देने का आरोप! फिर तोड़ी सगाई... अब क्रिकेटर के पास लौटीं आकृति, बोलीं- गुमराह थी

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई टूटने के बाद अब दोनों फिर साथ आ गए हैं. आकृति ने माना कि वह करीबी लोगों की बातों से गुमराह हो गई थीं। जानिए धोखे की पोस्ट, अफेयर की चर्चाओं और उनके पैचअप की पूरी कहानी.

Advertisement
पृथ्वी शॉ-आकृति अग्रवाल ने फिर जोड़ा रिश्ता (Photo: Instagram @aktitiagarwal) पृथ्वी शॉ-आकृति अग्रवाल ने फिर जोड़ा रिश्ता (Photo: Instagram @aktitiagarwal)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:30 PM IST

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और एक्ट्रेस-इन्फ्लुएंसर आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में एक बार फिर नया ट्विस्ट आ गया है. कुछ हफ्ते पहले दोनों की सगाई टूटने की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया था, लेकिन अब लगता है कि इस रिश्ते को एक और मौका मिल गया है. आकृति ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कन्फर्म किया है कि दोनों ने अपने बीच की दूरियां मिटा ली हैं और फिर से साथ रहने का फैसला किया है.

Advertisement

‘मैं गलतफहमी का शिकार हो गई थी’, आकृति ने बताई सगाई टूटने की वजह

आकृति ने इंस्टाग्राम पर ‘A Personal Clarification’ नाम से एक स्टेटमेंट शेयर किया. इसमें उन्होंने खुलकर बताया कि आखिर सगाई तोड़ने का फैसला कैसे लिया गया. आकृति के मुताबिक, उनके करीबी लोगों की राय ने पृथ्वी और उनके रिश्ते को लेकर उनकी सोच पर असर डाला था.

आकृति ने लिखा कि जब उन्होंने सगाई खत्म करने का फैसला किया, तब उन्होंने उन लोगों की बातों पर भरोसा कर लिया, जिन्हें लगा कि वे उनके रिश्ते को उनसे बेहतर समझते हैं. आकृति ने माना कि वह गुमराह हो गई थीं और उन्होंने उस ईमानदार बातचीत के बिना फैसला ले लिया, जिसकी उनके रिश्ते को जरूरत थी.

हालांकि, आकृति ने उन लोगों के नाम नहीं बताए, जिनकी बातों ने उनके फैसले को प्रभावित किया था. उन्होंने यह भी माना कि अपने फैसले और उससे पृथ्वी को पहुंची तकलीफ की जिम्मेदारी वह खुद लेती हैं.

Advertisement

फिर एक हुए पृथ्वी और आकृति, बोले- हमें किसी और की जरूरत नहीं

आकृति ने अपने बयान में साफ कर दिया कि दोनों ने आपस में खुलकर बात की, एक-दूसरे को समझा और फिर साथ रहने का फैसला किया. उन्होंने लिखा- हमने तब से खुलकर बात की है, एक-दूसरे को समझा है और फिर से साथ रहने का फैसला किया है.

आकृति ने आगे कहा कि वे दोनों एक-दूसरे के लिए काफी हैं और उन्हें किसी दूसरे की जरूरत नहीं है. अब वह चाहती हैं कि उनके रिश्ते और भविष्य से जुड़े फैसले किसी बाहरी व्यक्ति की राय से नहीं, बल्कि उनके आपसी भरोसे, समझ और प्यार से तय हों.

उन्होंने लोगों से उनकी निजी जिंदगी और फैसले का सम्मान करने की अपील भी की है. वहीं, पृथ्वी शॉ की तरफ से इस सुलह को लेकर अब तक कोई अलग सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है.

मार्च में हुई थी सगाई, सितंबर में किया था अलग होने का ऐलान

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने मार्च 2026 में सगाई की थी. सब कुछ ठीक लग रहा था, लेकिन सितंबर में आकृति ने सोशल मीडिया पर बताया कि दोनों ने अलग होने का फैसला किया है. उस वक्त उन्होंने अपने भविष्य से जुड़े अलग-अलग लक्ष्यों और परिस्थितियों को इसकी वजह बताया था. साथ ही लोगों से अपील की थी कि वे उनके रिश्ते को लेकर अटकलें न लगाएं.

Advertisement

हालांकि, दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं इससे पहले भी शुरू हो गई थीं. जुलाई में आकृति ने सोशल मीडिया पर धोखा मिलने से जुड़े कुछ पोस्ट शेयर किए थे, जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि उनका इशारा पृथ्वी शॉ की तरफ है. लेकिन उस वक्त आकृति ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा था कि उनके पोस्ट क्रिकेटर के बारे में नहीं थे और दोनों की सगाई बरकरार है.

सितंबर में सगाई टूटने के ऐलान के बाद अब आकृति के नए बयान ने कहानी को एक नया मोड़ दे दिया है. फिलहाल, दोनों ने अपने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया है और आकृति चाहती हैं कि इस बार उनके भविष्य का फैसला सिर्फ वे दोनों मिलकर करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »