'कॉकटेल 2' का फीका हुआ मज़ा, दो हफ्ते पुरानी 'मैं वापस आऊंगा' से भी कम हुआ कलेक्शन!

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस पर पकड़ खोती नजर आ रही है. पहले हफ्ते में 70 करोड़ रुपये की दमदार कमाई करने वाली ये फिल्म लगातार नीचे की तरफ फिसल रही है. अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' और 'मैं वापस आऊंगा' के जबरदस्त क्रेज के बीच 'कॉकटेल 2' फंस गई है.

Advertisement
'कॉकटेल 2' का कम हो रहा क्रेज, 'मैं वापस आऊंगा' कर रही कमाल (Photo: IMDB) 'कॉकटेल 2' का कम हो रहा क्रेज, 'मैं वापस आऊंगा' कर रही कमाल (Photo: IMDB)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:56 PM IST

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म कॉकटेल 2 दूसरे हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर स्लो पड़ने लगी है. शुक्रवार को जहां इस फिल्म का दूसरा हफ्ता शुरू हुआ, वहीं बॉक्स ऑफिस पर इसके सामने एक नई फिल्म वेलकम टू द जंगल आ गई.

पहले हफ्ते में 70 करोड़ रुपये की दमदार कमाई करके आ रही कॉकटेल 2 को थोड़ा तो दम दिखाना चाहिए था, लेकिन दूसरे हफ्ते में यह फिल्म लगातार नीचे की तरफ जा रही है. हाल यह है कि शनिवार को इसका कलेक्शन दो हफ्ते पुरानी मैं वापस आऊंगा के बराबर रहा, जबकि इस सीरियस लव स्टोरी को शुरुआत में ट्रेड पंडित फ्लॉप कहने को आतुर थे.

Advertisement

कॉकटेल 2 की फिसलती पकड़

पहले वीकेंड में ही 47 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट कलेक्शन करने के बाद कॉकटेल 2 से एक बड़े बॉक्स ऑफिस आंकड़े की उम्मीद थी. लेकिन वर्किंग डेज में ही इस फिल्म की रफ्तार घटती हुई नजर आने लगी. सोमवार को 7 करोड़ रुपये की रेंज में कलेक्शन करने वाली कॉकटेल 2, गुरुवार को पहला हफ्ता खत्म होने तक 4 करोड़ रुपये तक पहुंच गई.

शुक्रवार को दूसरे हफ्ते की शुरुआत में इसका कलेक्शन पूरे 4 करोड़ रुपये रहा. सैकनिल्क का डेटा बताता है कि शनिवार को शाहिद की फिल्म ने थोड़े से ग्रोथ के साथ 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

मैं वापस आऊंगा ने की कॉकटेल 2 की बराबरी

कमाल यह है कि कॉकटेल 2 से एक हफ्ते पुरानी मैं वापस आऊंगा की कमाई, बाकी दिनों में इससे बहुत कम थी. लेकिन दर्शकों की शानदार तारीफों के दम पर मैं वापस आऊंगा ने शनिवार को तगड़ा जंप लेते हुए 4.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि शाहिद की फिल्म के शोज मैं वापस आऊंगा के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा हैं.

Advertisement

इसका सीधा मतलब है कि नई रिलीज वेलकम टू द जंगल और जनता की फेवरेट मैं वापस आऊंगा के बीच में कॉकटेल 2 का तेल निकलता नजर आ रहा है. कॉकटेल 2 का रिपोर्टेड बजट 150 करोड़ रुपये के करीब है, इसलिए फायदेमंद कहलाने के लिए इसका कलेक्शन भी तगड़ा होना चाहिए था. मगर शाहिद की फिल्म लगातार स्लो पड़ रही है. देखना है कि संडे को यह कुछ कमाल कर पाती है या नहीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »