चले गए धर्मेंद्र, पीछे रह गया है सूनापन, बॉबी देओल ने बताया कितना बदल गया सबकुछ

होस्ट शेखर सुमन के साथ शो 'शेखर टुनाइट' पर बॉबी देओल ने ने अपने पिता और लेजेंडरी एक्टर रहे धर्मेंद्र के जाने से छूटे खालीपन के बारे में बात की. इस बातचीत के दौरान एक्टर इमोशनल हो गए.

Advertisement
पिता धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुए बॉबी देओल (Photo: Instagram @iambobbydeol) पिता धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुए बॉबी देओल (Photo: Instagram @iambobbydeol)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:30 PM IST

शेखर सुमन का नया शो 'शेखर टुनाइट' इन दिनों चर्चा में हैं. इस लंबी बातचीत वाले शो के साथ शेखर ने दर्शकों के दिल छू लिये हैं. नितिन गडकरी के साथ शानदार पहले एपिसोड के बाद 'शेखर टुनाइट' अब और भी बढ़िया और इमोशनल एपिसोड के साथ आगे बढ़ रहा है. शो के दूसरे एपिसोड में बॉबी देओल मेहमान बनकर पहुंचे. एक ऐसे एक्टर जिन्होंने फिल्म 'एनिमल' के बाद जबरदस्त कमबैक कर हर किसी को खुश कर दिया था. इस एपिसोड में बॉबी अपनी पावरफुल स्क्रीन प्रेजेंस के अलावा अपनी बेहद सेंसीटिव और नाजुक अवतार भी दिखाते नजर आएंगे.

Advertisement

पिता को याद कर इमोशनल हुए बॉबी देओल

होस्ट शेखर सुमन के साथ बातचीत के दौरान बॉबी देओल ने अपने पिता और लेजेंडरी एक्टर रहे धर्मेंद्र के जाने से छूटे खालीपन के बारे में बात की. एपिसोड के सबसे इमोशनल पलों में से एक में बॉबी देओल दिल खोलकर कहते हैं, 'मेरे लिए मेरे पापा ऐसे इंसान थे जिन्हें पूरी दुनिया इतना प्यार करती थी. उसका एहसास तो रहता था, लेकिन जब वो चले गए, तो जो दुख, जो पीड़ा हुई, वो सिर्फ हमें या हमारी फैमिली को नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को हुई. मैं जहां भी जाता हूं, सबको इतना दुख होता है… वो मेरे पापा थे. पापा स्पेशल थे. उनके जैसा कोई बन भी नहीं सकता, कोई आ भी नहीं सकता.'

जब शेखर सुमन ने उनसे पूछा कि धर्मेंद्र के बारे में वो एक चीज जो हमेशा उन्हें याद रहेगी, तो इमोशनल बॉबी ने जवाब दिया, 'ऐसी एक चीज तो हो ही नहीं सकती ना कि इंसान में हो. उनकी हर एक चीज इतनी प्यारी थी. उनका गुस्सा भी प्यार था.'

Advertisement

जब शेखर सुमन मजाक में पूछते हैं कि वो शो पर विजय सिंह देओल, बॉबी देओल, बाबा देओल या इंटरनेट के पसंदीदा 'लॉर्ड बॉबी' के रूप में आए हैं, तो बॉबी ने एक खूबसूरत लाइन में अपना असली परिचय दिया. उन्होंने कहा, 'मैं धर्मेंद्र का बेटा हूं.'

अध्ययन सुमन द्वारा क्रिएट और धर्मेश सांगानी द्वारा प्रोड्यूस 'शेखर टुनाइट' अब सिर्फ एक सेलिब्रिटी टॉक शो से कहीं आगे निकल चुका है. यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन रहा है जहां कहानियां पर्सनल लगती हैं, यादें जीती हुई लगती हैं और बातचीत एपिसोड खत्म होने के बहुत देर बाद तक दिल में रह जाती है. पहले एपिसोड पर मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद 'शेखर टुनाइट', हर शुक्रवार शाम 6 बजे यूट्यूब पर स्ट्रीम होता है. बॉबी देओल वाली एपिसोड 22 मई 2026 को रिलीज होगी. बॉबी देओल जल्द फिल्म 'बंदर' में भी नजर आने वाले हैं, जो 5 जून को रिलीज होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement