जंतर-मंतर पर हुए CJP के प्रोटेस्ट ने दुनियाभर में सुर्खियां बटोरीं. शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा. प्रोटेस्ट खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुए. इन वीडियो में कुछ युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते नजर आए. युवाओं की इस हरकत पर भूमि पेडनेकर का पारा हाई हो गया है. उन्होंने गाली-गलौच करने वालों को खरी-खोटी सुनाई है.
भूमि पेडनेकर ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में वो देश के युवाओं की अभद्र भाषा पर बात करती दिखीं. उन्होंने कहा कि नमस्ते हम सब क्या चाहते हैं. हम सब चाहते हैं कि देश की प्रगति हो. पिछले हफ्ते जो भी बातें हुई थीं, वो क्यों हुई थी. हम चाहते थे कि जो चीजें फिक्स करने की जरूरत है. वो चीजें पॉजिटव तरीके से फिक्स हो. वो बातें हमारे लीडर तक पहुंचे. मुझे लगता है कि एक पॉजिटव चेंज की शुरुआत हुई है. एंटी पेपर लीक बिल पास हो गया है. फास्ट ट्रैक कोर्ट लग गए हैं. अभी और बदलाव आएंगे.
उन्होंने कहा कि मैं मूवमेंट की काफी बातों से मैं सहमत हूं. काफी बातें हैं, जिनसे मैं सहमत नहीं हूं. मुझे नहीं लगता है कि व्यवस्थित बदलाव का ऑफर किया गया है. हमने जो मांगे मांगी थी. वो बिल्कुल ठीक थी. क्योंकि छात्रों ने अपनी जान गंवाई है. पर क्यों हमने बायोमैट्रिक नहीं चलाया. सारे एजुकेटेड लोग मूवमेंट चला रहे थे ना. क्योंकि हमें अनुभव है. हम बाहर से पढ़कर आए हैं. हम जानते हैं कि क्या गैप है और इस गैप को खत्म करने का व्यवस्थित तरीका भी हो सकता था, जो मुझे नहीं दिखा.
वो कहती हैं कि मुझे उम्मीद थी कि प्रोटेस्ट खत्म होने के बाद इस पर बात होगी. लेकिन अभी भी कहीं कुछ नहीं हो रहा है. मैं उम्मीद करती हूं कि हमारी टेक्नोलॉजी पर बात हो, जिनके इस्तेमाल से हम गैप खत्म कर सकते हैं. लेकिन अभी सब गाली गलौच पर उतर आए हैं. ये वीडियो मैंने प्रोटेस्ट के टाइम पर भी देखे थे, लेकिन तब हम देश के जरूरी मुद्दे पर बात कर रहे थे. इसलिए इस पर बात नहीं की. लेकिन हमारे देश के युवा जिस तरह से बात कर रहे हैं. हम उस तरह से बात नहीं करते हैं.
हम हमारे देश के पीएम के लिए ऐसे बात कर रहे हैं. ये हमारी सभ्यता नहीं है. क्या हम अपने घर के बड़ों से ऐसे बात करते हैं. ये बात मुझे बहुत खटक रही थी. इसलिए मैं इस बात कर रही हूं. ये बहुत गलत है.
ट्रोल हुईं भूमि
जैसे ही भूमि ने वीडियो शेयर किया, लोगों ने उन्हें कंगना के गैंग का बताकर ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक ने कहा कि एसी कार में बैठकर बोलना आसान है. दूसरे ने कहा कि आप हमें क्या ज्ञान देंगी. पहले आप चश्मा उतारकर पूजा करना सीखिए. दूसरे ने कहा कि हम चाहते हैं कि आप चाहते हैं कि आप मूवी करना बंद करना दें.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क