Samrat Prithviraj OTT Release: बॉक्स ऑफ‍िस पर प‍िटने के बाद OTT आने जा रही अक्षय की 'सम्राट पृथ्वीराज'

सम्राट पृथ्वीराज 3 जून को थियेटर्स में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर लीड रोल में थे. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. रिलीज के दूसरे हफ्ते ही शोज कम कर दिए गए थे, दर्शकों पर भूल-भुलैया 2 का जादू कायम था.

Advertisement
Samrat Prithviraj Samrat Prithviraj

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2022,
  • अपडेटेड 2:06 PM IST
  • 1 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म
  • सम्राट पृथ्वीराज को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर सकेंगे
  • मेन रोल में हैं अक्षय कुमार-मानुषी छिल्लर

फिल्म सम्राट पृथ्वीराज अब ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है. यशराज बैनर तले बनी इस मूवी के स्पेशल स्ट्रीमिंग प्रीमियर का ऐलान कर दिया गया है. भारत समेत 240 देशों में प्राइम मेंबर्स 1 जुलाई, 2022 से इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे. इस फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषा में भी डब कर के देखा जा सकेगा. डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, संजय दत्त, सोनू सूद, मानव विज, आशुतोष राणा और साक्षी तंवर जैसे मंझे हुए एक्टर्स का जमावड़ा है. 

Advertisement

बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी फिल्म

सम्राट पृथ्वीराज यूं तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी. 300 करोड़ के बजट में बनीं इस फिल्म का दो हफ्तों का कुल कलेक्शन ही 68 करोड़ तक पहुंचा था. अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की फिल्म को लेकर एक्सपर्ट्स और फैंस के बीच काफी उम्मीदें थी, लकिन पृथ्वीराज उम्मीदों पर खरा उतरने में कामयाब नहीं हो पाई थी. अब मेकर्स इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज कर रहें हैं, देखना दिलचस्प होगा कि इस प्लेटफॉर्म पर ऑडियन्स सम्राट पृथ्वीराज फिल्म को कितना प्यार देती है. 

प्रेग्नेंसी के बाद आलिया ने बदली इंस्टा DP, क्या है तस्वीर के पीछे की कहानी?
 

सम्राट पृथ्वीराज के बारे में बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, "तीन दशकों के अपने करियर में, मैंने इतनी बड़ी ऐतिहासिक भूमिका कभी नहीं निभाई," मैं स्क्रीन पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभाने के लिए सम्मानित महसूस करता हूं. मैं इस महाकाव्य गाथा की रिलीज के बेहद एक्साइटेड हूं. मुझे खुशी है कि अमेजन प्राइम वीडियो के माध्यम से 1 जुलाई से अब हर घर में एक महान भारतीय योद्धा और एक शक्तिशाली राजा, सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रेरक कहानी देखी जाएगी.''

Advertisement

Amitabh Bachchan की कार में किसने दी दस्तक? देखकर नहीं रहा खुशी का ठ‍िकाना
 

फेमस कम्पोजर सिंगर शंकर-एहसान-लॉय के संगीत के साथ, सम्राट पृथ्वीराज भारतीय इतिहास के सबसे महान राजाओं और निडर योद्धाओं में से एक - चाहमान वंश के पृथ्वीराज चौहान की प्रेरक और मनोरंजक गाथा को प्रेजेंट करती है. सुपरस्टार अक्षय कुमार इस ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा में लीड रोल में हैं, जो कवि चंद वर्दाई की लिखी हुई महाकाव्य 'पृथ्वीराज रासो' पर बेस्ड है. वहीं मानुषी छिल्लर ने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »