4 महीने में टूटेगी बादशाह की दूसरी शादी? पत्नी की क्रिप्टिक पोस्ट, बोली- हर लड़ाई के निशान नहीं होते

रैपर-सिंगर बादशाह ने चार महीने पहले एक्ट्रेस-मॉडल ईशा रिखी से दूसरी शादी की थी, लेकिन हाल ही में ईशा ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर तलाक की अफवाहों को हवा दी है.

Advertisement
बादशाह की पत्नी की क्रिप्टिक पोस्ट (Photo: Instagram @isharikhi) बादशाह की पत्नी की क्रिप्टिक पोस्ट (Photo: Instagram @isharikhi)

आकांक्षा तिवारी

  • नई दिल्ली ,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:26 AM IST

रैपर-सिंगर बादशाह की निजी जिंदगी सुर्खियों में रहती है. एक बार फिर बादशाह की मैरिड लाइफ पर हेडलाइंस बन रही हैं. इस वजह उनकी पत्नी ईशा रिखी हैं. बादशाह ने 4 महीने पहले एक्ट्रेस-मॉडल ईशा रिखी से दूसरी शादी रचाई थी. सोशल मीडिया पर दोनों की वेडिंग फोटोज वायरल हुईं, जिसमें बादशाह काफी खुश नजर आए. लेकिन बादशाह ने शादी को लेकर कभी कुछ नहीं कहा. पिछले कुछ दिनों से उनकी पत्नी ईशा रिखी सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रही हैं, जिससे उनके तलाक की अफवाहें तेज हो गई हैं. 

Advertisement

टूटेगी बादशाह की शादी?
बादशाह की वाइफ ईशा रिखी की इंस्टाग्राम पोस्ट ने फैन्स के दिलों में खलबली मचा दी है. ईशा ने बिना किसी का नाम लिए एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की, जिससे पता चल रहा है कि वो पर्सनल लाइफ में मुश्किलों से गुजर रही हैं. ईशा ने पोस्ट में लिखा कि कुछ लड़ाइयों के निशान नहीं होते. काफी लंबे समय तक मैं चुप रही, क्योंकि मैं अपने पति के इंफ्लुएंस, पावर और रिसोर्सेस के आगे कमजोर महसूस कर रही थी. मैंने खुद को यकीन दिला लिया था कि मेरे लिए चुप रहना ही बेहतर रहेगा. मेरी खामोशी का मतलब ये नहीं था कि मैंने चीजों को स्वीकार कर लिया है, बल्कि मेरी खामोशी का मतलब था कि मैं सर्वाइवल के लिए लड़ रही थी.

आगे उन्होंने लिखा कि आज मैं डर के आगे अपनी हिम्मत को चुन रही हूं. मेरे अंदर अभी भी इतनी हिम्मत नहीं है कि मैं पूरी कहानी बता सकूं, लेकिन आज से मैं ये झूठ बोलना बंद कर दूंगी कि सबकुछ ठीक था. पोस्ट के साथ ईशा रिखी ने टूटे हुए दिल का इमोजी शेयर किया है, जो उनके दुख को दिखाता है.

Advertisement

ईशा रिखी को सेलेब्स और फैन्स का सपोर्ट मिल रहा है, जिसमें करण औजला की पत्नी पलक औजला भी शामिल हैं. जैस्मिन भसीन ने भी कमेंट करके ईशा को सपोर्ट किया. फैन्स उन्हें हिम्मत से काम लेने की नसीहत दे रहे हैं. एक ओर ईशा बैक-टू-बैक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रही हैं. दूसरी ओर बादशाह चुप्पी बनाए हुए हैं. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »