'गोलमाल 5' में पक्की हुई अक्षय कुमार की एंट्री? अरशद वारसी ने दिया हिंट, बोले- काम शुरू होगा...

पिछले दिनों अक्षय कुमार को लेकर खबर सामने आई कि वो रोहित शेट्टी की 'गोलमाल 5' का हिस्सा बनने वाले हैें. अब इस खबर के बाद अरशद वारसी का एक बयान सामने आया है, जिसमें वो अक्षय संग फिल्म करने की बात कह रहे हैं.

Advertisement
फिर साथ आ रहे अक्षय-अरशद (Photo: IMDb) फिर साथ आ रहे अक्षय-अरशद (Photo: IMDb)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:40 AM IST

अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स में एक हैं. उनकी कॉमिक टाइमिंग फिल्मों में काफी पसंद की जाती है. यही वजह है कि उन्हें हम अधिक्तर कॉमेडी फिल्मों में देखा करते हैं. इस साल 2026 में भी उनकी लगभग 2 कॉमेडी फिल्में 'भूत बंगला' और 'वेलकम टू द जंगल' आ रही हैं. इसके अलावा वो फिलहाल एक और कॉमेडी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं, जिसे वेलकम वाले अनीज बज्मी बना रहे हैं. 

Advertisement

'गोलमाल 5' में आएंगे अक्षय?

अक्षय को कॉमेडी करते देखना सभी को पसंद आता है. उनकी 'हाउसफुल' फ्रेंचायजी अभी तक हिट साबित रही है. पिछले दिनों ये भी खबर सामने आई थी कि अक्षय एक और हिट फ्रेंचायजी 'गोलमाल' से जुड़ने वाले हैं. वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट अनुसार, रोहित शेट्टी अक्षय कुमार को अपनी पांचवी गोलमाल फिल्म का मेन विलेन बनाना चाहते हैं. फिल्म में उन सभी एक्टर्स की एंट्री होगी, जिन्हें इस फ्रेंचायजी में पहले देखा जा चुका है. 

हालांकि, इस खबर को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई थी. लेकिन अब अरशद वारसी ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसे फैंस 'गोलमाल 5' से जोड़ रहे हैं. अरशद ने पिंकविला को दिए अपने हालिया इंटरव्यू में अक्षय कुमार के साथ नई फिल्म पर काम करने की बात कही है.

Advertisement

अक्षय संग काम करने पर क्या बोले अरशद?

एक्टर ने कहा, 'वेल्कम टू द जंगल के बाद अब हम एक और फिल्म साथ कर रहे हैं. बहुत ही मजेदार फिल्म है. अभी उसपर काम शुरू होगा. तो अभी देखते हैं, कुछ ही समय में उसकी अनाउंसमेंट भी हो जाएगी.' हालांकि अरशद ने अपनी बातों में फिल्म का नाम नहीं लिया है. लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी इस बात ने फैंस को खुश कर दिया है. 

अरशद वारसी और अक्षय कुमार कुछ ही महीनों पहले 'जॉली एलएलबी 3' में एक साथ नजर आए थे, जिसमें उनकी जुगलबंदी और कॉमिक टाइमिंग की जमकर तारीफ हुई थी. अब वो अगर 'गोलमाल 5' में भी एक साथ स्क्रीन पर आ गए, तो बड़े पर्दे पर धमाका होना तय है. अभी तक 'गोलमाल 5' की कास्ट में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, शरमन जोशी, करीना कपूर, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी, अश्विनी कलसेकर का नाम शामिल है. फैंस को सिर्फ अब फिल्म की अनाउंसमेंट का इंतजार है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement