सुशांत को लेकर अर्जुन बोले, 29 मई को किया था एक्टर को मैसेज पर कभी जवाब नहीं आया

टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने कहा कि वे सुशांत से पिछले एक साल से टच में नहीं थे लेकिन उन्होंने 29 मई को सुशांत को मैसेज भेजा था. उन्होंने कहा कि मुझे याद नहीं कि मेरी उनसे आखिरी मुलाकात कब हुई थी.

Advertisement
अर्जुन बिजलानी और सुशांत सिंह राजपूत अर्जुन बिजलानी और सुशांत सिंह राजपूत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 12:51 PM IST

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर पाकर ना केवल फैंस बल्कि कई सेलेब्स भी सकते में आ गए थे. 14 जून को सुशांत अपने बांद्रा के फ्लैट में मृत पाए गए थे. उन्होंने टीवी सीरियल्स से अपने करियर की शुरुआत की थी. उनके सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि टीवी इंडस्ट्री में भी कई एक्टर्स के साथ पॉजिटिव संबंध थे.

Advertisement

सुशांत की मौत की गुत्थी अब तक सुलझ नहीं पाई है और कई एक्टर्स सुशांत के साथ अपनी यादें शेयर कर रहे हैं. हाल ही में अंगद हसीजा ने सुशांत की मौत को लेकर अपनी राय रखी थी और अब टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने सुशांत के बारे में बात की है. अर्जुन ने कहा कि वे सुशांत से पिछले एक साल से टच में नहीं थे लेकिन उन्होंने 29 मई को सुशांत को मैसेज भेजा था. उन्होंने कहा कि मुझे याद नहीं कि मेरी उनसे आखिरी मुलाकात कब हुई थी. शायद किसी पार्टी में दोस्तों के साथ हुई हो, कम से कम एक साल पहले. 

उन्होंने आगे कहा लेकिन मुझे याद है कि मुझे उनकी याद 29 मई को आई थी और उन्हें मैंने एक मैसेज किया था क्योंकि मैं उनके हाल-चाल जानना चाहता था. हालांकि उनका कोई जवाब नहीं आया. इसके बाद मैंने सीधा 14 जून को उनकी मौत की खबर सुनी थी. बाद में मुझे पता चला कि सुशांत पिछले एक साल में कई नंबर बदल चुके थे और इसलिए उन्हें कभी मेरा मैसेज मिला ही नहीं था. 

Advertisement

यकीन नहीं होता कि सुशांत सुसाइड कर सकता था: अर्जुन
अर्जुन ने ये भी कहा कि वे सुशांत की मौत से जुड़ी इतनी सारी थ्योरीज के बारे में जानकर हैरान हैं. उन्होंने कहा कि वो ऐसा शख्स नहीं था जो आर्थिक हालातों के चलते परेशान हो सकता हो. अर्जुन ने कहा कि वे भी कई लोगों की तरह इस केस के बारे में सच जानना चाहते हैं और वे मानते हैं कि सुशांत उन्हें कभी डिप्रेस्ड नहीं लगता था और उन्हें इस बात पर सहज विश्वास नहीं होता है कि सुशांत सुसाइड कर सकता था. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »