44 की उम्र में शादी करेगी एक्ट्रेस, 4 साल छोटे हीरो की बनेगी दुल्हन? Viral फोटो से मची हलचल

क्या एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर ने सगाई कर ली है और अब वो शादी करने जा रही हैं? फैंस इस सवाल का जवाब जानने के लिए बेकरार हैं. हालांकि, भूषण या अनुषा ने अभी तक इन रिपोर्ट्स को कंफर्म नहीं किया है.

Advertisement
शादी कर रही एक्ट्रेस?  (Photo: Instagram @anushadandekar) शादी कर रही एक्ट्रेस? (Photo: Instagram @anushadandekar)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:10 PM IST

करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर एक बार फिर अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर चर्चा में हैं. अब ऐसी खबरें हैं कि अनुषा ने गुपचुप सगाई कर ली है और वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. 

दुल्हन बनने वाली हैं अनुषा?

दरअसल, अनुषा दांडेकर लंबे समय से एक्टर भूषण प्रधान को डेट कर रही हैं. दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है. वेकेशन भी दोनों साथ एन्जॉय करते हैं, लेकिन अनुषा या भूषण ने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है.  

Advertisement

रिलेशनशिप की चर्चाओं के बीच हाल ही में भूषण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक मिस्टीरियस पोस्ट शेयर की. पोस्ट में वो एक लड़की की बांहों में नजर आए. हालांकि, उन्होंने अपनी मिस्ट्री गर्ल का चेहरे रिवील नहीं किया. मगर फोटो में भूषण और उनकी मिस्ट्री गर्ल दोनों ही इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दिए. 

भूषण ने पोस्ट में लिखा- डेट सेव कर लें. आगे लिखा- 24 जुलाई 2026. भूषण की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद उन्होंने लेडी लव अनुषा दांडेकर संग गुपचुप सगाई कर ली है और अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. 

 

फैंस दे रहे बधाई

हालांकि, अनुषा या भूषण में से किसी ने भी अभी सगाई या शादी की खबरों पर रिएक्ट नहीं है. ऐसे में सस्पेंस बरकरार है. हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि ये किसी अगले प्रोजेक्ट का प्रमोशन भी हो सकता है, जबकि कईयों को लगता है कि उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर हिंट दिया है. फैंस कमेंट सेक्शन में अनुषा और भूषण को बधाई भी देने लगे हैं. मगर सच क्या है ये भी आने वाले दिनों में पता चल जाएगा. 

Advertisement

बता दें कि इससे पहले अनुषा दांडेकर कई सालों तक एक्टर करण कुंद्रा संग रिश्ते में थीं. दोनों लिवइन रिलेशनशिप में रहते थे. मगर शादी से पहले उनका ब्रेकअप हो गया था. 

भूषण प्रधान की बात करें तो वो 39 साल के हैं. वो फेमस मराठी एक्टर हैं. भूषण रूमर्ड गर्लफ्रेंड अनुषा से 5 साल छोटे हैं. अनुषा 44 की है. मगर उम्र उनके लिए सिर्फ एक नंबर है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement