पिता के जुल्मों से परेशान यूट्यूबर अनुराग डोभाल, बोले- मौत से जंग लड़ रहा था, पिता ने फंसाया

अनुराग डोभाल ने अपने नए यूट्यूब व्लॉग में परिवार पर कई सारे आरोप लगाए हैं. वो कह रहे हैं कि जब उनका एक्सीडेंट हुआ था, तब उनके पिता ने उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज किया था. अनुराग ने बताया कि उनके खिलाफ बड़ी साजिश रची जा रही है.

Advertisement
अनुराग ने लगाए परिवार पर आरोप (Photo: Instagram @anurag_dobhal) अनुराग ने लगाए परिवार पर आरोप (Photo: Instagram @anurag_dobhal)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:51 AM IST

बिग बॉस फेम और यूट्यूबर अनुराग डोभाल की पर्सनल लाइफ पिछले कुछ महीनों से खूब सुर्खियां बटोर रही है. वो अपने परिवार से अलग हो चुके हैं और अब अपनी पत्नी रितिका के साथ मिलकर जिंदगी जी रहे हैं. अनुराग हाल ही में पिता भी बने हैं और अपने बच्चे के लिए वो सब कर रहे हैं, जो उनका फर्ज बनता है. कुछ दिनों पहले उन्होंने अपनी करोड़ों की बाइक बेच दी थी, ताकि वो घर चला सकें. 

Advertisement

अनुराग डोभाल का अपने परिवार संग विवाद मार्च के दौरान सामने आया था. यूट्यूब पर व्लॉग से जरिए उन्होंने अपने माता-पिता और भाई पर कई आरोप लगाए. इसके बाद अनुराग का एक्सीडेंट हुआ, जिसमें वो मरते-मरते बचे थे. हालांकि इस दौरान भी उनकी पत्नी के अलावा परिवार में से कोई उनके साथ नहीं खड़ा दिखा. 

अब यूट्यूबर ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में परिवार को लेकर कई खुलासे किए हैं. उन्होंने पिता पर आरोप लगया है कि जब उनका एक्सीडेंट हुआ था, तब उनके पिता यूट्यूबर के खिलाफ झूठा केस कराने पुलिस स्टेशन पहुंच गए थे. अनुराग ने ये भी कहा कि उनकी फैमिली उन्हीं के खिलाफ कोई बड़ी साजिश रच रही है. 

अनुराग ने लगाए परिवार पर आरोप

अनुराग का कहना है- जिस वक्त मेरी एक्सीडेंट हुआ, ठीक उसी रात मेरे पापा थाने गए और मेरे खिलाफ रिपोर्ट लिखवा दी. उन्होंने उस रिपोर्ट में बहुत सारी बातें लिखी थीं. मुझे उस समय इसकी बिल्कुल खबर नहीं थी. धीरे-धीरे समय बीतता गया और पुलिस की जांच चलती रही. अब मेरे परिवार ने फिर से मेरे खिलाफ 50-60 पेज की बहुत लंबी शिकायत कर दी है.

Advertisement

'जब मैंने उसमें लिखी सारी बातें पढ़ीं, तो मेरा दिमाग पूरी तरह से उड़ गया. मैंने सिर्फ अपने परिवार का प्यार मांगा था. सिर्फ मैं ही जानता हूं कि उस कार एक्सीडेंट के बाद वाला एक महीना मैंने कैसे काटा. मैं आपको बताता हूं, पूरे एक महीने मुझे बिस्तर पर ही पड़ा रहना पड़ा. मैं खुद से पेशाब या शौच भी नहीं कर पाता था, इसलिए मुझे डायपर पहनने पड़ते थे. ये मेरे लिए सबसे बड़ी शर्म और अपमान की बात थी. ये मेरी जिंदगी का सबसे बुरा समय था वो.'

अनुराग ने आगे बताया कि उन्हें अपने परिवार के इस काम से दुख पहुंचा है. उन्होंने कहा- सबसे ज्यादा दुख इस बात का है कि उन लोगों ने झूठी बातें लिखी हैं. पूरी कहानी को घुमा दिया गया सिर्फ मुझे बुरा दिखाने के लिए. अगर मैं इन आरोपों के खिलाफ अपना बचाव नहीं करता तो मुझे जेल जाना पड़ सकता है. मैंने आपके खिलाफ कभी ऐसा झूठ नहीं बोला और ना ही इतनी बड़ी साजिश कभी रची है.

अनुराग को लेकर हुई कौनसी शिकायत?

अनुराग ने अपने खिलाफ हुई कुछ शिकायतों का भी जिक्र किया. उनके परिवार ने यूट्यूबर पर आरोप लगाया कि उनकी मां अनुराग के दोस्तों से डरती थीं, जो उनके घर आते थे. साथ ही अनुराग पर आरोप लगे कि उन्होंने परिवार से धमकी देकर प्रॉपर्टी के पेपर साइन कराने चाहे. हालांकि यूट्यूबर ने इन सभी दावों को झूठा बताया. 

Advertisement

लेकिन अनुराग के भाई अतुल डोभाल ने यूट्यूबर पर आरोप लगाया कि वो केस हारने के बाद परिवार के खिलाफ ढोंग रच रहे हैं. अनुराग ने झूठा केस खुद दर्ज कराया है और ये सबकुछ सिर्फ पब्लिसिटी पाने के लिए कर रहे हैं. अब अनुराग डोभाल की जिंदगी में और क्या-क्या होना है, ये देखने वाली बात होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement