काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की तैयारियां तेज, PM मोदी और CM विजय को दिया गया ग्रैंड रिसेप्शन का न्योता

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन चेन्नई में होने वाले रिसेप्शन से पहले ग्रीस में शादी करने वाले हैं. एम.के. स्टालिन के शेयर किए गए एक निमंत्रण पत्र से पुष्टि होती है कि रिसेप्शन की तारीख 21 नवंबर, 2026 है.

Advertisement
PM मोदी और CM विजय को शादी का न्योता (Photo: SUN TV) PM मोदी और CM विजय को शादी का न्योता (Photo: SUN TV)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:54 PM IST

सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी और आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ी जानी-मानी हस्ती काव्या मारन जल्द ही मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. इस हाई-प्रोफाइल शादी को लेकर इन दिनों गलियारों में काफी हलचल है.

हाल ही में इस जोड़े की शादी के जश्न की तैयारियां जोरों पर हैं, और इसी सिलसिले में दोनों परिवारों ने देश की कई दिग्गज हस्तियों से मुलाकात कर उन्हें खास न्योता देना शुरू कर दिया है.

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात और निमंत्रण
शादी के सिलसिले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है कि अनिरुद्ध और काव्या मारन के माता-पिता ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को आगामी 21 नवंबर को चेन्नई में होने वाले भव्य वेडिंग रिसेप्शन के लिए सादर आमंत्रित किया. मुलाकात के दौरान की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें परिवार के सदस्य प्रधानमंत्री को शादी का निमंत्रण देते हुए नजर आ रहे हैं.

सीएम विजय को भी सौंपा गया शादी का कार्ड
प्रधानमंत्री मोदी के अलावा, इस हाई-प्रोफाइल शादी के लिए तमिल सिनेमा के दिग्गज एक्टर और सीएम विजय से भी मुलाकात की गई. सन टीवी ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन ने खुद सीएम विजय से मुलाकात कर उन्हें काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर के रिसेप्शन का निमंत्रण पत्र सौंपा, जिसमें खुद होने वाले दूल्हा अनिरुद्ध रविचंदर भी साथ नजर आए. इस मुलाकात की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर आते ही फैंस के बीच सनसनी फैला दी है.

Advertisement

सोशल मीडिया पर 'सन न्यूज़' द्वारा शेयर किए गए एक निमंत्रण पत्र में तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन का आमंत्रण शामिल था, जिसमें कार्यक्रम की तारीख, समय और जगह की पुष्टि की गई है.

निमंत्रण पत्र में लिखा है, '21 नवंबर, 2026 को शाम 6:30 बजे, काव्या कलानिधि मारन की शादी ITC ग्रैंड चोला में होगी. काव्या मेरी प्यारी पोती हैं; वह तमिल के महान विद्वान 'कलैग्नार' की परपोती, मल्लिका और मुरासोली मारन की पोती, तथा कावेरी और कलानिधि मारन की लाडली बेटी हैं.'

चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन 
काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर अपने जीवन के इस नए सफर की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. तय कार्यक्रम के अनुसार, इस जोड़े का भव्य वेडिंग रिसेप्शन आगामी 21 नवंबर को चेन्नई में आयोजित किया जाएगा. हालांकि मुख्य विवाह समारोह की तारीख की आधिकारिक घोषणा अभी सामने नहीं आई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »