फैशन शो में अनन्या पांडे संग 'टची' हुआ शख्स, कमर पर घुमाया हाथ, भड़के फैंस

हाल ही में अनन्या पांडे एक फैशन शो में शामिल हुईं, जहां वो रैंप वॉक करती नजर आई थीं. शो खत्म होने के बाद, जब वो कैमरा पर पोज दे रही थीं, तो उनके साथ खड़ा शख्स उनकी कमर पर हाथ घूमा रहा था. ये देखकर लोग बिल्कुल खुश नहीं हुए.

Advertisement
अनन्या को किया 'टच' (Photo: Instagram @ananyapanday/Screengrab) अनन्या को किया 'टच' (Photo: Instagram @ananyapanday/Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:30 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में वो मुंबई के एक फैशन शो का हिस्सा बनीं, जहां वो शो-स्टॉपर बनकर रैंप पर वॉक करने आईं. इस दौरान उनके लुक ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. मगर शो खत्म होने के बाद कुछ ऐसा भी हुआ, जिसपर सभी की नजरें गईं. 

रैंप पर उतरीं अनन्या पांडे

Advertisement

अनन्या पांडे दरअसल फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता के शो में शो-स्टॉपर बनीं. एक्ट्रेस, डिजाइनर का बनाया सफेद कैमेलिया ब्राइडल लहंगा पहनकर रैंप वॉक करती दिखीं, जिसमें 2600 कैमेलिया पेटल्स लगाए गए हैं. इस लहंगे में अनन्या किसी परी से कम नहीं लग रही थीं. उन्होंने अपना लुक कुछ ज्वेलरी और एक नोस पिन से पूरा किया. 

शो खत्म होने के बाद अनन्या डिजाइनर गौरव गुप्ता के साथ स्टेज पर आईं, जिनके साथ उन्होंने कैमरे पर पोज भी दिए. लेकिन इसी दौरान वो एक्ट्रेस के साथ थोड़े 'टची' भी होते दिखे. उन्हें अनन्या की कमर पर हाथ घुमाते देखा गया, जिसपर पैप्स की नजर पड़ी. ये मोमेंट कैमरे में कैद हुआ, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. 

अनन्या से नाराज हैं फैंस?

डिजाइनर गौरव गुप्ता की इस हरकत से कई लोग खुश नहीं दिखे. उन्हें एक्ट्रेस से साथ हुआ ये बर्ताव बिल्कुल पसंद नहीं आया है. कुछ लोग अनन्या से भी सवाल कर रहे हैं, जिन्होंने डिजाइनर को उस दौरान नहीं रोका. इंटरनेट पर उनके इस वीडियो की खूब चर्चा हो रही है. अब देखना है कि अनन्या पांडे इसपर क्या रिएक्ट करती हैं. 

Advertisement

अनन्या पांडे के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उनकी आखिरी फिल्म चांद मेरा दिल थी जो मई में रिलीज हुई थी. इसे बॉक्स ऑफिस पर ठंडा रिस्पॉन्स मिला था. अब ये ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है. अब इसके बाद उनके अगले प्रोजेक्ट का इंतजार है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »