बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ड्रग्स केस को लेकर एनसीबी की शिकंजे में फंस गई हैं. गुरुवार को आर्यन खान ड्रग्स केस को लेकर एनसीबी ने अनन्या पांडे से 2 घंटे तक पूछताछ की. एनसीबी को आर्यन और अनन्या के बीच नशे को लेकर बातचीत का चैट मिला था. एनसीबी ने अनन्या से ड्रग्स को लेकर सवाल किए. अब हम आपको बताने जा रहे हैं आर्यन और अनन्या के बीच हुई चैट में क्या बात हुई थी.
अनन्या से आर्यन खान ने मांगा था गांजा
आज तक/इंडिया टुडे को जानकारी मिली है कि आर्यन खान और अनन्या पांडे के चैट में एक जगह आर्यन अनन्या से गांजे को लेकर बात कर रहे थे. आर्यन पूछ रहे थे की कुछ जुगाड़ हो सकता है. अनन्या ने जवाब देते हुए कहा था कि मैं अरेंज कर दूंगी.
एनसीबी को अनन्या ने ड्रग चैट पर क्या दी सफाई?
एनसीबी ने अनन्या को ये चैट दिखाया और सवाल पूछा जिस पर अनन्या ने कहा कि वो बस मजाक कर रही थीं. अनन्या पांडे ने एनसीबी अधिकारियों को बताया कि आर्यन से साथ उनकी जो चैट सामने आई है वो ड्रग्स के बारे नहीं बल्कि सिगरेट के बारे में है. दोनों के बीच सिगरेट को लेकर बातचीत हो रही थी. अनन्या ने बताया कि उन्होंने कभी ड्रग्स का सेवन नहीं किया है.
एनसीबी के मुताबिक, ऐसा कोई सबूत अभी तक हाथ नहीं लगा जिससे पता चले कि अनन्या ने आर्यन के लिए कभी कोई ड्रग अरेंज करवाया हो.आर्यन-अनन्या के बीच नशे को लेकर एक बार नहीं बल्कि कई बार बातचीत हुई है.
पूछताछ से पहले पिता से लिपटकर रोई थीं अनन्या
पहले दिन की पूछताछ में अनन्या अपने पिता चंकी पांडे के साथ एनसीबी ऑफिस पहुंची थीं. इंटेरोगेशन रूम में दाखिल होने के पहले अनन्या काफी नर्वस थीं और पिता चंकी पांडे से लिपटकर रोईं. बाद में इंटेरोगेशन रूम में अनन्या अकेली दाखिल हुईं जहां उनसे एनसीबी अधिकारी ने सवाल जवाब किए.
अरविंद ओझा