Ameesha Patel पर धोखाधड़ी का आरोप, फिल्ममेकर का पैसा वापस ना करने पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला

एक्ट्रेस अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल गूमर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज है. इस मामले में उनके खिलाफ वारंट जारी किया था, जिसके बाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा है. रांची के एक फिल्ममेकर ने अमीषा और उनके पार्टनर पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Advertisement
अमीषा पटेल अमीषा पटेल

सत्यजीत कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 9:19 PM IST
  • अमीषा के खिलाफ मामला दर्ज
  • फिल्ममेकर ने लगाए आरोप
  • हाई कोर्ट में पहुंचा मामला

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल मुश्किलों में पड़ गई  हैं. अमीषा और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल गूमर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था. खबर है कि इस मामले में दोनों के खिलाफ वारंट भी निकला था, जिसके बाद मामला हाई कोर्ट पहुंचा. बताया जा रहा है कि एक फिल्म के प्रमोशन और पब्लिसिटी के लिए दोनों ने रांची के रहने वाले फिल्ममेकर अजय कुमार सिंह से 2.5 करोड़ रुपये लिए थे. फिल्म के पूरा होने के बाद उन्हें ब्याज समेत पैसे वापस करने थे. लेकिन 2013 में शुरू हुई यह फिल्म पूरी नहीं हो पा रही थी. लिहाजा अजय सिंह ने अपने पैसे वापस मांगे तो अमीषा और उनके पार्टनर पैसे देने में आना-कानी करने लगे.

Advertisement

हाईकोर्ट में पहुंचा मामला

अमीषा पटेल के द्वारा दायर सीआरएमपी याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई न्यायाधीश संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में हुई. मामले की सुनवाई के दौरान दोनों ओर से अपना पक्ष रखा गया. अदालत ने मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों को लिखित जवाब पेश करने का निर्देश दिया है. लिखित जवाब पेश करने के लिए अदालत ने दोनों पक्षों के दो सप्ताह को समय दिया है.

दूल्हा-दुल्हन ने मारे एक-दूसरे को चांटे ही चांटे, Sunil Grover वीडियो देख बोले- 36 के 36 गुण मिलते हैं इनके

अमीषा ने की ये मांग

याचिकाकर्ता की ओर से बताया गया कि निचली अदालत के द्वारा मामले में लिया गया संज्ञान सही नहीं है. आरोपी ने मनगढ़ंत आरोप लगाए हैं. अदालत ने सभी नियम का पालन नहीं किया है. इसलिए निचली अदालत के द्वारा लिए गए संज्ञान को रद्द कर दिया जाना चाहिए. अदालत ने मामले की विस्तृत सुनवाई के लिए 5 मई की तारीख निर्धारित की है. तब तक के लिए मामले की सुनवाई को स्थगित कर दिया गया है. पूर्व में अदालत के द्वारा दिए गए अंतरिम राहत को अगले आदेश तक लागू रखा गया है.

Advertisement

कैंसर सर्जरी के बाद एक्ट्रेस छवि ने बताया क्या खाना है सबसे खतरनाक, आप भी जान लें

इस फिल्म को बना रही थीं अमीषा

फिल्ममेकर अजय कुमार सिंह का कहना है कि अमीषा पटेल और कुणाल गूमर ने 2.5 करोड़ रुपए फिल्म 'देसी मैजिक' की मेकिंग और पब्लिसिटी के लिए लिये थे. फिल्ममेकर अजय कुमार के अनुसार अमीषा पटेल और उसके बिजनेस पार्टनर ने कहा था कि फिल्म पूरा होने के बाद ब्याज समेत उन्हें पैसा लौटा दिया जाएगा. फिल्म की शूटिंग 2013 से शुरू हुई थी, लेकिन फिल्म अब तक रिलीज नहीं हुई है. इसे देखते हुए अजय कुमार ने अपने पैसे अमीषा पटेल से मांगे तो वो पैसा देने में टालमटोल करने लगीं.

पहले भी लगा है आरोप

इससे पहले बुधवार, 27 अप्रैल को अमीषा पटेल के बारे में एक और धोखाधड़ी की खबर आई थी. अमीषा का ये मामला उनके एक इवेंट से जुड़ा था. बताया गया था कि एक इवेंट ऑर्गेनाइजर ने अमीषा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है. अमीषा पटेल के खिलाफ सोशल वर्कर ने धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी. शिकायत के अनुसार, अमीषा ने शो के लिए भारी भरकम फीस ली लेकिन इसके बदले उन्होंने बहुत थोड़ी सी परफॉर्मेंस दी और बीच में ही इवेंट छोड़ आईं. इसके बाद अमीषा ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर सफाई दी थी. उन्होंने बताया था कि 23 अप्रैल को मध्य प्रदेश के खंडवा में इवेंट अटेंड करना था, जहां उनकी परफॉर्मेंस थी. उन्होंने कहा कि वहां उनकी जान को खतरा था.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »