पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग में गई मह‍िला की जान, अल्लू अर्जुन समेत संध्या थिएटर के ख‍िलाफ केस दर्ज

पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए केस फाइल हुआ है, जिसमें आरोपी अल्लू अर्जुन को ठहराया गया है. साथ ही संध्या थिएटर के मैनेजमेंट पर भी केस दर्ज हुआ है. इस मामले में एक महिला की जान जा चुकी है. 9 साल का बच्चा बेहोश हो गया था. 

Advertisement
अल्लू अर्जुन अल्लू अर्जुन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 7:04 PM IST

अल्लू अर्जुन के फैन्स के लिए एक परेशान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म 'पुष्पा 2' का प्रीमियर शो रखा गया था. वहां, अपने फैन्स से मिलने के लिए अल्लू अर्जुन ब‍िना बताए पहुंचे थे. ऐसे में अपने फेवरेट एक्टर को देखने के लिए लोग ऐसे उमड़े कि वहां पर भगदड़ मच गई.

Advertisement

अब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए केस फाइल हुआ है, जिसमें आरोपी अल्लू अर्जुन को ठहराया गया है. साथ ही संध्या थिएटर के मैनेजमेंट पर भी केस दर्ज हुआ है. इस मामले में एक महिला की जान जा चुकी है. 9 साल का बच्चा बेहोश हो गया था. 

क्या था मामला?
बता दें कि जब अल्लू अर्जुन अपने फैन्स से मिलने के लिए संध्या थिएटर पहुंचे तो वहां मौजूद भीड़ बेकाबू हो गई. ऐसे में एक्टर की एक झलक पाने के लिए लोगों के बीच भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग चोटिल भी हो गए. दिलसुखनगर की रहने वाली रेवती (39) अपने पति और दो बच्चों, श्री तेज (9) सान्विका (7) के साथ संध्या थियेटर फिल्म देखने पहुंची थी. जैसे ही अल्लू वहां पर आए एक्टर को देखने के लिए फैंस में हल्ला मचा. 

Advertisement

पुलिस तुरंत मां-बेटे को विद्यानगर के दुर्गा भाई देशमुख अस्पताल लेकर गई. वहां रेवती को मृत घोषित किया गया. उनके बेटे की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है. उसे Begumpet के KIMS अस्पताल में ट्रांसफर किया गया है.

जब अल्लू अर्जुन से इस पूरे मामले पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि वो अपने फैंस से बेहद प्यार करते हैं. ये कहकर अल्लू ने अपना पक्ष रखा. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में फिल्म के मिडनाइट शोज को फैंस ने एंजॉय किया. सोशल मीडिया पर फैंस थियेटर्स के अंदर से फिल्म के सीन्स वायरल कर रहे हैं. अल्लू ने साड़ी पहनकर होश उड़ा देने वाला डांस किया है. क्रिटिक्स ने फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स दिया है. फैंस को भरोसा है अल्लू की ये मूवी बंपर कमाई करेगी. 

एसोसिएशन ने जताई नाराजगी
कुछ लोग फिल्म के शोज की टाइमिंग पर आपत्ति जता रहे हैं. सुबह 3 बजे 'पुष्पा 2' के शो हैदराबाद के सिनेमाघरों में रखे गए हैं. इस बात से नाराज होकर कन्नड़ फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने बेंगलुरू डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर को लेटर लिखा. सिनेमाघरों में 'पुष्पा 2' के शोज सुबह 3 बजे के लिए रखे गए हैं. साथ ही फिल्म के टिकट के दाम को लेकर भी नाराजगी जताई गई है. मूवी के टिकट का दाम 500, 1000 और 1500 रुपये है. एसोसिएशन का कहना है कि ये दाम भी कानून के खिलाफ हैं. ऐसे में फिल्म के मेकर्स के खिलाफ आवश्यक एक्शन लिया जाना चाहिए. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »