आलिया भट्ट-रणबीर कपूर के होने वाले बेबी के लिए रखी गई स्पेशल पूजा, ऐसी है चर्चा!

इसी साल अप्रैल के महीने में आलिया और रणबीर ने शादी रचाई. शादी के तीन महीने बाद दोनों ने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया. ट्रोल्स के निशाने पर भी रहे. अब खबर है कि दोनों ने मिलकर आने वाले नन्हे मेहमान के लिए स्पेशल पूजा रखी है. गणेश चतुर्थी का सेलिब्रेशन कपूर खानदान में काफी धूमधाम से मनाया जाने वाला है.

Advertisement
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर आलिया भट्ट, रणबीर कपूर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 3:19 PM IST

इसी साल अप्रैल के महीने में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शादी रचाई थी. करीबी दोस्त और परिवार वालों की मौजूदगी में दोनों ने सात फेरे लिए थे. अब यह कपल जल्द ही लाइफ के एक नए फेज में एंटर करने जा रहा है. आलिया और रणबीर जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं. जून के महीने में 'ब्रह्मास्त्र' कपल ने प्रेग्नेंसी की घोषणा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी. फैन्स के लिए यह बहुत बड़ा सरप्राइज था. शादी के तीन महीने बाद जब कपल ने प्रेग्नेंसी की घोषणा की तो कई लोगों ने उनपर तंज कसे. दोनों को ट्रोल किया. कुछ ही दिनों में गणेश चतुर्थी है, इस मौके पर 'कपूर खानदान' में आने वाले बेबी के लिए एक स्पेशल पूजा रखी गई है. 

Advertisement

बेबी के लिए रखी स्पेशल पूजा
'कपूर खानदान' हमेशा से ही चतुरथी जोरों-शोरों से मनाता आया है. कई सालों से कपूर परिवार आरके स्टूडियोज में गणेश जी की मूर्ती लेकर आते हैं और पूरे विधि-विधान से उनका विसर्जन भी करते हैं. त्योहार को सेलिब्रेट करने के लिए पूरा खानदान साथ नजर आता है. अब आरके स्टूडियो कपूर परिवार ने बेच दिया है, ऐसे में ट्रडिशन पर कोई असर न डालते हुए नीतू कपूर अपने यहां गणेश मूर्ती लेकर आएंगी. सूत्र की जानकारी से पता लगा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए नीतू कपूर ने एक स्पेशल पूजा भी रखी है. होने वाले बेबी के हेल्दी होने की कामना परिवार करेगा. 

इस पूजा में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लाइफ में आने वाली खुशियों पर भी पॉजिटिव असर पड़ेगा. वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट कुछ समय पहले ही हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग पूरी कर इंडिया वापस लौटी हैं. इसके अलावा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन्स में भी व्यस्त चल रहे हैं. फिल्म का एक-एक करके गाना रिलीज हो रहा है. दर्शकों के बीच इन दोनों को लेकर बज बना हुआ है. एडवेंचर फैंटेसी फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने संभाला है. यह फिल्म काफी बड़े बजट में बनी है. 

Advertisement

हाल ही में इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड भी चलने लगा है. आलिया ने एक इंटरव्यू में कहा कि अगर किसी को फिल्म देखनी है तो देखे, वरना न देखे. ऐसे में दर्शक उनके इस बयान पर भड़क उठे हैं. नेपोटिज्म और ट्रोलिंग को लेकर भी आलिया भट्ट ने कहा कि अगर लोग उन्हें पसंद नहीं करते तो क्या फर्क पड़ता है. इस स्टेटमेंट के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दोनों ही ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »