अक्षय घर पर क्यों नहीं करते राजनीति पर बातें? बोले- पत्नी से नहीं म‍िलते विचार

नई दिल्ली में आयोजित 'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026' में अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ घर पर होने वाली बातचीत के बारे में बात की. एक्टर ने बताया कि अब उनकी बातचीत में राजनीति शामिल नहीं होती.

Advertisement
पत्नी ट्विंकल पर बोले अक्षय कुमार (Photo: Hardik Chhabra/Arun Kumar) पत्नी ट्विंकल पर बोले अक्षय कुमार (Photo: Hardik Chhabra/Arun Kumar)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:57 AM IST

'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026' में अक्षय कुमार ने घर पर डिनर टेबल पर होने वाली बातचीत के बारे में खुलकर बात की. एक्टर ने बताया कि कुछ समय पहले से उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ डिनर टेबल पर होने वाली बातचीत में अब राजनीति की बातें नहीं होतीं.

अक्षय कुमार ने बताया कि बल्कि अब यह बातचीत ज्यादातर उनकी अपनी जिंदगी के इर्द-गिर्द ही घूमती है. उन्होंने आगे कहा कि तीखी बहसों से बचने की वजह से उनके अपने दायरे में शांति बनी रहती है.

Advertisement

अक्षय कुमार ने क्या कहा?
यह बात तब उठी जब सेशन के होस्ट राजदीप सरदेसाई ने कहा कि आप राइट विंग - मोदी सपोर्टर विचारधारा के लिए जाने जाते हैं, जबकि ट्विंकल की सोच कथित तौर पर लेफ्टिस्ट-लिबरल है. ऐसे में आप दोनों का मेल कैसे होता है? अक्षय ने जवाब में कहा कि अलग-अलग सोच होने से अक्सर घर-परिवार और भी ज्यादा फलता-फूलता है.

एक्टर ने मजेदार उदाहरण देते हुए कहा, 'करंट के लिए तो नेगेटिव और पॉजिटिव दोनों चाहिए, तभी तो बत्ती जलेगी. लेकिन हमने करीब छह साल पहले पॉलिटिक्स पर बात करना बंद कर दिया था. हमारे पास जिंदगी में बात करने के लिए बहुत कुछ है.'

फिल्म के बदलाव पर की बात
वहीं अक्षय कुमार ने फिल्म इंडस्ट्री में पिछले कुछ सालों में आए बदलावों के बारे में बात करते हुए कहा कि सिनेमा लगातार बदलता रहता है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि दर्शक क्या चाहते हैं.

Advertisement

उन्होंने कहा, 'देखिए, फिल्म इंडस्ट्री एक चक्र की तरह है; यह हर दो या तीन साल में बदलती रहती है. सब कुछ बदल जाता है – कॉन्सेप्ट, दर्शक, और उनकी पसंद.' उन्होंने समझाया कि दर्शकों की पसंद बहुत तेजी से बदलती है. आज हम भारतीय खाना खाते हैं, कल चीनी खाना, और परसों इतालवी खाना. हर दो साल में सब कुछ बदल जाता है.'

नए एक्टर्स को दी सलाह
सेशन के दौरान अक्षय खन्ना ने नए एक्टर्स को सलाह देते हुए कहा, 'मैं उन लोगों से यह कहना चाहता हूं जो इस इंडस्ट्री में आना चाहते हैं. भले ही आप 19 या 20 साल की उम्र में एक्टर बन जाएं, यह ठीक है, लेकिन आपमें अनुशासन जरूर होना चाहिए. एक प्रोड्यूसर के एक्टर बनें. ये कुछ आसान से फ़ॉर्मूले हैं जो मैंने अपनी जिंदगी में बहुत पहले ही सीख लिए थे, और इसी तरह मैं अपना काम करता आ रहा हूं.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement