'मुझे सट्टा लगाना पसंद,' अक्षय कुमार ने किया अपनी बुरी आदत का खुलासा, छोड़ेंगे खेलना?

अक्षय कुमार ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्हें सट्टा खेलने का शौक है. वो हर गेम में पैसा लगाते हैं, ताकि वो चीज दिलचस्प बन सके. हालांकि अक्षय ने ये भी कहा कि वो इस काम को हेल्दी तरीके से करते हैं.

Advertisement
अक्षय के अंदर है ये बुरी आदत (Photo: Screengrab) अक्षय के अंदर है ये बुरी आदत (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:02 PM IST

अक्षय कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे फिट एक्टर्स में से एक माने जाते हैं. उनकी अच्छी आदतों का जिक्र हर कहीं सुनने को मिलता है. लेकिन कम मौके ऐसे आते हैं जब एक एक्टर खुद सामने से अपनी बुरी आदत का जिक्र करता है और बाद में उसे सुधारने का भी वादा करता है. 

क्यों सट्टा लगाते हैं अक्षय?

अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी एक बुरी आदत का खुलासा किया है. उन्होंने अपनी नई फिल्म वेलकम टू द जंगल की हीरोइन दिशा पाटनी के साथ बॉम्बे टाइम्स संग बातचीत में इसका जिक्र किया. अक्षय ने बताया कि उन्हें सट्टा खेलने की बुरी आदत है. वो लगभग हर गेम में सट्टा लगाते हैं. 

Advertisement

बॉलीवुड सुपरस्टार ने कहा- मेरी ये आदत है...जैसे अभी मैं दिशा के साथ बैठा हूं, तो मैं कहूंगा कि चलो हम एक गेम खेलते हैं और मैं दिशा से कहूंगा कि तुम मेरे साथ इसमें सट्टा लगाना. मुझे सट्टा लगाना पसंद है, बस ऐसे ही कॉम्पिटीशन के लिए. लेकिन उसमें हेल्दी तरीका होता है. भले ही मैं दिशा के साथ पांच रुपये का सट्टा लगा लूंगा या 5000 रुपये की, जो मुझे मालूम है कभी वापस नहीं आने. हालांकि अक्षय के साथ बैठीं दिशा ने उनकी बात को गलत बताया, जिसपर एक्टर ने तुरंत कहा- तुमने कभी मेरे पैसे वापस किए हैं? तुमने मुझे 12000 रुपये देने है.

मगर एक्ट्रेस ने कहा कि अक्षय ने उन्हें पैसे देने से मना कर दिया था. अंत में अक्षय ने कहा कि वो अपनी ये आदत सुधारना भी चाहते हैं. वैसे कई साल पहले अक्षय कुमार की बहन ने कपिल शर्मा के शो पर भी खुलासा किया था कि एक्टर ताश खेलते समय पैसा लगाते हैं. हालांकि वो ये काम मस्ती-कैजुअल तरीके से करते हैं. 

Advertisement

अक्षय की नई फिल्म

अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल की बात करें, तो इसमें करीब 30 से ज्यादा बॉलीवुड एक्टर्स नजर आने वाले हैं. इसे अहमद खान ने डायरेक्ट किया है, जो 26 जून को रिलीज होगी. फिल्म में अक्षय और रवीना टंडन भी एक फ्रेम में करीब 20 साल बाद साथ नजर आएंगे, जिसके लिए उनके चाहने वाले बड़े एक्साइटेड हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »