मई के सूखे में 'भूत बंगला' से अक्षय ने बनाया रिकॉर्ड! छठे हफ्ते में पूरे करियर की सबसे ज्यादा कमाई

बॉलीवुड के लिए मई का महीना बॉक्स ऑफिस पर सूखा साबित हुआ, लेकिन खिलाड़ी अक्षय कुमार का जलवा थिएटर्स में बरकरार है. भूत बंगला पिछले 5 सालों में उनकी सबसे बड़ी हिट बन चुकी है. इसी के साथ अक्षय ने अपने 35 साल के करियर में पहली बार एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसने ट्रेड पंडितों को भी चौंका दिया है.

Advertisement
अक्षय की भूत बंगला ने बना डाला एक और नया रिकॉर्ड (Photo: ITGD) अक्षय की भूत बंगला ने बना डाला एक और नया रिकॉर्ड (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 31 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:20 PM IST

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार आजकल खूब चर्चा में हैं. एक तरफ भूत बंगला से उन्होंने पिछले 5 सालों में सबसे बड़ी हिट दी है, तो दूसरी तरफ 26 जून को उनकी अगली फिल्म •वेलकम टू द जंगल रिलीज के लिए लाइन में है. इस फिल्म से अक्षय का भोजपुरी गाना 'घिस घिस घिस' लगातार चर्चा में है. उधर अक्षय ने एक नई फिल्म भी साइन की है जो एक एलियन हॉरर थ्रिलर है. अक्षय का जलवा इन दिनों ऐसा है कि जहां पूरे मई में बॉलीवुड से एक अदद हिट फिल्म नहीं निकली, वहीं उन्होंने करीब 35 साल के करियर में पहली बार एक शानदार रिकॉर्ड बनाया है.

Advertisement

अक्षय का शानदार रिकॉर्ड

17 अप्रैल को आई भूत बंगला बॉलीवुड की आखिरी बड़ी रिलीज है जो बॉक्स ऑफिस पर हिट होने में कामयाब रही. उसके बाद से गिन्नी वेड्स सनी 2, पति पत्नी और वो 2 और चांद मेरा दिल जैसी चर्चित फिल्में धमाका करने में नाकाम साबित हुईं. पूरे मई बॉलीवुड से एक भी तगड़ी फिल्म न आने का असर ये हुआ कि अक्षय की फिल्म ही जनता की फेवरेट बनी रही.

सैकनिल्क का डेटा बताता है कि छठे हफ्ते में अक्षय की फिल्म ने 5 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया है. साल में 4-5 फिल्में करने वाले अक्षय के लिए ये कितनी बड़ी बात है इसका नमूना देखिए— ये अक्षय की किसी भी फिल्म का छठे हफ्ते में सबसे बड़ा कलेक्शन है. आंकड़े बताते हैं कि 2007 में आई वेलकम अक्षय की आखिरी फिल्म थी जिसका बिजनेस छठे हफ्ते में 1 करोड़ रुपये के करीब पहुंचा था.

Advertisement

12 फ्लॉप फिल्मों के बाद आई बंपर कामयाबी

2024 तक अक्षय बॉक्स ऑफिस पर काफी स्ट्रगल करते नजर आए और उनकी लगातार 10-12 फिल्में ऐसी आईं जिनके आगे हिट का टैग नहीं लगा. अक्षय की कई फिल्में तो लाइन से फ्लॉप रहीं. लेकिन पिछले साल जॉली एलएलबी 3 और केसरी चैप्टर 2 जैसी फिल्मों से अक्षय के हिचकोले खाते बॉक्स ऑफिस ग्राफ को थोड़ा सहारा मिला.

अब 180 करोड़ के करीब पहुंचने के लिए तैयार भूत बंगला पिछले 5 सालों में उनकी सबसे बड़ी हिट बन चुकी है. देखना है कि अब 26 जून को आ रही वेलकम टू द जंगल से खिलाड़ी अक्षय बॉक्स ऑफिस पर और कितना बड़ा हंगामा खड़ा करते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »