'शूटिंग पर 7 घंटे खड़ी रही थीं ऐश्वर्या राय, नहीं चाहती थीं साड़ी पर पड़े सिलवटें', ज्वेलर ने बताया

ज्वेलर प्रतीक्षा प्रशांत ने ऐश्वर्या राय के बारे में बात की. उन्होंने एक्ट्रेस के प्रोफेशनलिज्म की तारीफ करते हुए बताया कि ऐश्वर्या ने शोभिता धुलिपाला की ज्वेलरी फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' में पहनी थी. इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' के शूटिंग के दिनों को याद किया.

Advertisement
बेहद प्रोफेशनल हैं ऐश्वर्या राय (Photo: IMDb) बेहद प्रोफेशनल हैं ऐश्वर्या राय (Photo: IMDb)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:06 AM IST

आज से दो साल पहले एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला ने नागा चैतन्य से शादी रचाई थी. एक्ट्रेस का वेडिंग लुक काफी वायरल हुआ था. शोभिता ने अपनी शादी के मौके पर खास ट्रेडिशनल ज्वेलरी पहनी थी, जिसके चर्चे देशभर में हुए. एक बार जो शायद आप नहीं जानते, वो ये है कि शोभिता से पहले एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने यही ज्वेलरी अपनी फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' में पहनी थी. इस बारे में हैदराबाद के एक लेगेसी ज्वेलरी हाउस की प्रतीक्षा प्रशांत ने बात की है.

Advertisement

शोभिता ने कैसे चुनी ज्वेलरी?

प्रतीक्षा ने उन ज्वेलरी आइटम पर काम किया था. बाद में शोभिता धुलिपाला ने इन्हें अपने ब्राइडल लुक के लिए चुना. फैशनेबली परनिया संग बातचीत में प्रतीक्षा ने कहा, 'शोभिता ने हमारी ज्वेलरी पिक्चर में पहनी थी. और फिर उन्होंने अपनी शादी पर उसे पहना. जब हम पिक्चर में साथ काम कर रहे थे, वो शुरुआत से ही एकदम क्लियर थीं. उन्होंने मुझसे कहा था कि जब भी उनकी शादी होगी, वो ये ज्वेलरी पहनेंगी.' उन्होंने आगे बताया, 'फिल्म में भी वो बेमिसाल लग रही थीं. उनका अपना स्टाइल है. वो बहुत स्टाइलिश हैं और उनका टेस्ट बढ़िया है.'

ऐश्वर्या ने किया हैरान
 
इसी बातचीत में प्रतीक्षा प्रशांत ने ऐश्वर्या राय के बारे में बात की. उन्होंने एक्ट्रेस के प्रोफेशनलिज्म की तारीफ करते हुए बताया कि ऐश्वर्या ने भी शोभिता की ज्वेलरी फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' में पहनी थी. उन्होंने बताया, 'वो यूं ही ऐश्वर्या राय नहीं हैं. मैंने देखा है कि उन्हें कितने सुनिश्चितता की जरूरत होती है, अपनी ड्रेस, अपने स्टाइल, अपने कॉस्टयूम के साथ. वो अपने हेयरस्टाइल में एक पिन भी दिखने नहीं देना चाहतीं.'

Advertisement

उन्होंने आगे बताया, 'वो अपने लुक को लेकर हर एंगल का ध्यान रखती हैं. वो बहुत प्रोफेशनल हैं. मुझे एक सीन याद है, जिसमें उन्हें ऑर्गेंजा साड़ी दी गी थी. सेट पर वो छह से सात घरों तक नहीं बैठी थीं, क्योंकि वो नहीं चाहती थीं कि साड़ी पर सिलवटें पड़ें. मैंने ये अपनी आंखों से देखा है.'

फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' का निर्देशन लेजेंडरी डायरेक्टर मणि रत्नम ने किया था. ये दो पार्ट्स में रिलीज हुई थी और ऐश्वर्या ने इसमें नंदिनी का रोल निभाया था. 'पोन्नियिन सेल्वन 2' में अपने काम के लिए ऐश्वर्या को तारीफ के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक SIIMA से नवाजा गया था. उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस इन लीडिंग रोल- क्रिटिक्स का अवॉर्ड मिला था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »