कार्तिक आर्यन के बाद Adipurush के डायरेक्टर पर मेहरबान हुए भूषण कुमार, गिफ्ट की 4.2 करोड़ की कार

खबरों के मुताबिक भूषण आदिपुरुष में ओम के डायरेक्शन से बेहद खुश हैं. आदिपुरुष को मिलती पब्लिसिटी से एक्साइटेड भूषण कुमार ने ओम को फरारी कार तोहफे के तौर पर दी है. भूषण ने ओम राउत को ये कार अपनी कलेक्शन से गिफ्ट की है. Uber-luxurious Ferrari F8 Tributo की भारत में कीमत 4.02 करोड़ बताई जा रही है.

Advertisement
भूषण कुमार, ओम राउत भूषण कुमार, ओम राउत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 7:37 PM IST

कार्तिक आर्यन के बाद भूषण कुमार के दिलदारी के हकदार कोई हुए हैं, तो वो हैं डायरेक्टर ओम राउत. जी हां टीसीरीज के मालिक भूषण कुमार ने ओम राउत को फरारी एफ8 ट्रीबुटो गिफ्ट की है. ये गिफ्ट भूषण ने उन्हें आदिपुरुष के लिए दिया है. क्या आपको पता है इसकी कीमत क्या है? 

आदिपुरुष के डायरेक्टर को मिला लग्जरी गिफ्ट
रिपोर्ट्स की मानें तो भूषण कुमार ने ओम राउत को ये कार अपनी कलेक्शन से गिफ्ट की है. Uber-luxurious Ferrari F8 Tributo की भारत में कीमत 4.02 करोड़ की बताई जा रही है. खबरों के मुताबिक भूषण आदिपुरुष में ओम के डायरेक्शन से बेहद खुश हैं. आदिपुरुष को मिलती पब्लिसिटी से एक्साइटेड भूषण कुमार ने ओम को फरारी कार तोहफे के तौर पर दी है. 

Advertisement

रिपोर्ट्स की मानें तो इस कार को पहले भूषण ही इस्तेमाल करते थे. उन्हीं के नाम पर ये कार रजिस्टर थी. लेकिन अब ये ओम राउत के नाम करा दी गई है. भूषण कुमार के पास कारों का एक अच्छा खासा कलेक्शन है. हालांकि आदिपुरुष को लोगों से मिक्सड रिएक्शन मिले हैं. फिर भी भूषण ओम के काम से बेहद खुश है. उन्हें किसी कॉन्ट्रोवर्सी की कोई परवाह नहीं है. मजेदार बात ये कि ये पहली बार नहीं है जब भूषण ने किसी को कार गिफ्ट की हो. इससे पहले भी अपने चहेते कलीग्स पर भूषण अपना पैसा बरसा चुके हैं. 

कार्तिक से भी हो चुके हैं इम्प्रेस

इससे पहले भूषण ने भूल भुलैया 2 की सक्सेस से खुश होकर कार्तिक आर्यन को ऑरेंज कलर की McLaren GT गिफ्ट की थी. इसकी मार्केट प्राइस 4.70 करोड़ की है. इस कार कार्तिक आर्यन मुंबई की सड़कों पर दौड़ाते भी नजर आ जाते हैं. बीते दिन ही कार्तिक ने इसी कार के साथ पोज करते हुए अपने पालतु डॉग कटोरी की फोटो डाली थी. फोटो पोस्ट कर कार्तिक ने लिखा था कि कटोरी उन्हें काम पर जाने नहीं दे रही है. 

Advertisement

टीसीरीज की मेगा बजट फिल्म आदिपुरुष 12 जनवरी 2023 को थियेटर्स में रिलीज होगी. फिल्म में साउथ स्टार प्रभास राघव यानी राम के रोल में होंगे. वहीं बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान लंकेश यानी रावण के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म में कृति सेनन भी हैं जो सीता यानी जानकी के रोल में होंगी. फिल्म हिंदी के साथ-साथ तेलुगू, मलयालम, तमिल और कन्नड़ में भी रिलीज होगी.  

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »