सालों से लापता बॉलीवुड का मशहूर हीरो, पत्नी ने की दूसरी शादी, बेटी बनीं करोड़पति

बॉलीवुड अभिनेता राज किरण 2003 से लापता हैं. उनका परिवार, खासकर बेटियां रिशिका और मन्नत, अपने पिता को याद करती हैं. रिशिका ने जूलरी डिजाइनिंग में सफलता हासिल की है और उनके पति रवि की कंपनी ने कई इंटरनेशनल सितारों के लिए जूलरी बनाई है.

Advertisement
कहां हैं राज किरण? (Photo: Social Media) कहां हैं राज किरण? (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:08 AM IST

बॉलीवुड एक्टर राज किरण, जिन्होंने करीब दो दशकों में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, 2003 से लापता हैं. सालों से उन्हें ढूंढने की कई कोशिशें हुईं, लेकिन कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई. खोज जारी है, जबकि उनकी बेटियां- रिशिका महतानी और मन्नत महतानी अपनी जिंदगियां सफल तरीके से जी रही हैं. दोनों अपने पिता को याद करती रहती हैं.

Advertisement

रिशिका ने जूलरी के क्षेत्र में नाम बनाया है और जूलरी डिजाइनर रवि शादी करके घर बसा लिया. रवि की डिजाइनर जूलरी कई इंटरनेशनल सितारे पहन चुके हैं. 

राज किरण के दामाद कमा रहे करोड़ों
 2021 में रिशिका ने इंस्टाग्राम पर गर्व से बताया कि उनके पति की कंपनी ने ड्रेक के लिए कस्टम मेडालियन बनाया था. उन्होंने लिखा, रवि की लेटेस्ट कस्टम क्रिएशन किसी और के लिए नहीं, बल्कि आर्टिस्ट ऑफ द डिकेड के लिए थी. यह उनकी फैक्ट्री में भारत में कम से कम दो हफ्तों में हाथ से बनाया गया था. इसमें 372 ग्राम सोना और 40 कैरेट हीरे लगे थे.

हालांकि इस पीस की कीमत का खुलासा नहीं हुआ, सोने के वजन और हीरों के आधार पर इसकी कीमत कई करोड़ रुपये आंकी जा सकती है. 

रिशिका और रवि की शादी को 12 साल से अधिक हो चुके हैं. अपनी जिंदगी आगे बढ़ाते हुए भी रिशिका अपने लापता पिता को सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट्स के जरिए याद करती रहती हैं. कपल ने हाल ही में एक बच्ची का स्वागत किया. राज किरण की छोटी बेटी मन्नत भी 2020 में शादी करके घर बसा चुकी हैं. उनकी मां ने भी कई साल इंतजार करने के बाद दूसरी शादी कर ली थी.

Advertisement

कहां हैं राज किरण?
राज किरण ने 1975 में बी.आर. ईशारा की फिल्म कागज की नाव से अभिनय में शुरुआत की. अगले दो दशकों में उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया और हिंदी सिनेमा में एक जाना‑पहचाना चेहरा बन गए. कर्ज और अर्थ जैसी फिल्मों में भी उनकी काबिल‑ए‑तारीफ अदाकारी रही. 1990 के दशक में फिल्में कम मिलने लगीं और राज धीरे‑धीरे पब्लिक लाइफ से गायब हो गए.

कुछ रिपोर्टों के मुताबिक, उन्हें एक बार बेंगलुरु सेंट्रल जेल में भी रखा गया था, जब वो सत्या साई बाबा के पुट्टपर्थी आश्रम में घुसने की कोशिश करने के आरोप में पकड़े गए थे. कहा गया कि वो रात में आश्रम में घुसने के लिए ट्रैक्टर और सीढ़ी तक लाए थे. 

फिल्ममेकर महेश भट्ट का दावा है कि उन्होंने सालों बाद मुंबई के मसीना हॉस्पिटल में राज किरन को देखा था, जहां वो मेंटल हेल्थ का इलाज करा रहे थे. इसी बीच  उस समय विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने सार्वजनिक रूप से कहा कि राज किरण अमेरिका के एक मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में पाए गए हैं. उन्होंने भारतीय सरकार और फिल्म इंडस्ट्री से मदद की मांग की कि उन्हें वापस लाया जाए. 

इन तमाम बयानों और दावों के बीच अब तक ये पता नहीं लगाया जा सका है कि राज किरण हैं कहां. 

Advertisement


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »