कबड्डी लीग जीतने के बाद एक्साइटेड हुए Abhishek Bachchan, पत्नी ऐश्वर्या को खींचा फिर किया हग, हुए ट्रोल

अभिषेक बच्चन को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. प्रो-कबड्डी लीग का फिनाले मैच जीतने के बाद अभिषेक काफी एक्साइटेड हो गए. उन्होंने इसी एक्साइटमेंट में बगल में खड़ी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन को खींचा और हग किया. पत्नी को यूं खींचना लोगों को पसंद नहीं आया है. इसलिए एक्टर की आलोचना हो रही है.

Advertisement
अभिषेक बच्चन-आराध्या-ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन-आराध्या-ऐश्वर्या राय

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 5:17 PM IST

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की खुशी सातवें आसमान पर है. उनकी कबड्डी टीम जयपुर पिंक पैंथर्स ने प्रो-कबड्डी लीग की ट्रॉफी जो अपने नाम की है. एक्टर ने फिनाले मैच पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या संग देखा. जीत का जश्न मनाते हुए कपल का वीडियो वायरल हो रहा है. मगर इस वीडियो में ऐसा कुछ दिखा है जिसके लिए एक्टर की जमकर आलोचना हो रही है.

Advertisement

अभिषेक बच्चन क्यों हुए ट्रोल?

अभिषेक बच्चन को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. जैसा कि वीडियो में साफ नजर आ रहा फिनाले मैच जीतने के बाद अभिषेक बच्चन काफी एक्साइटेड हो गए. उन्होंने इसी एक्साइटमेंट में बगल में खड़ी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन को खींचा और हग किया. लोगों को अभिषेक का यूं ओवर एक्साइटेड होकर हग करने के लिए पत्नी को यूं खींचना अच्छा नहीं लगा. जैसे ही अभिषेक की टीम पिंक पैंथर्स ने मैच जीता, अभिषेक ने पत्नी की टी-शर्ट खींची और उन्हें अपनी ओर खींचा. बीच में खड़ी बेटी आराध्या और पत्नी ऐश्वर्या राय को जूनियर बच्चन ने हग किया. वीडियो में ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी टी-शर्ट को बाद में नीचे खींचती हुई भी दिखीं.

बच्चन फैमिली का वीडियो छाया

बच्चन फैमिली का ये सेलिब्रेशन वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. जहां लोग अभिषेक को जीत पर बधाई दे रहे हैं. वहीं ट्रोल्स भी अपना काम करने से पीछे नहीं हटे. किसी ने हग के लिए पत्नी को यूं खींचने की निंदा की, तो कोई ऐश्वर्या और आराध्या पर कमेंट करता दिखा. दोनों का हेयरस्टाइल हमेशा एक जैसा होने पर भी लोगों ने उनकी आलोचना की. शख्स ने लिखा- कैसे अभिषेक ने दोनों को गले मिलने के लिए खींचा. दूसरा लिखता है- अभिषेक पत्नी को क्यों खींच रहे हैं? यूजर लिखता है- अभिषेक ने पूरा ही खींच लिया रे भाई. शख्स के मुताबिक- क्या ये हग था या बस पब्लिक प्रेशर?

Advertisement

यूजर्स ने अभिषेक बच्चन को बदतमीज तक कह डाला. आराध्या के हेयरस्टाइल पर तंज कसते हुए शख्स ने लिखा- कब आराध्या को इस हेयरस्टाइल से छुटकारा मिलेगा? कई लोग ऐसे भी हैं जो अभिषेक बच्चन की तारीफ करते दिखे. आराध्या और ऐश्वर्या राय संग अभिषेक को देख फैंस खुश भी हुए. अभिषेक बच्चन ने प्रो कबड्डी लीग के फिनाले की तस्वीरें इंस्टा पर शेयर की हैं. उन्होंने अपनी टीम पर गर्व होने की बात लिखी. अभिषेक के पिता अमिताभ बच्चन ने पोस्ट लिख बेटे पर गर्व होने की बात कही.

मालूम हो, प्रो कबड्डी लीग सीजन 9 में शनिवार को हुए फाइनल मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स ने पुनेरी पलटन को 33 स्कोर से हराया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »