एकता कपूर की वेब सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 की टीजर रिलीज हो चुका है. सीरीज के इस तीसरे सीजन में जहां पॉपुलर टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला हैं तो वहीं उनके साथ एक नया चेहरा सोनिया राठी भी जुड़ी हैं. इस बिल्कुल फेश जोड़ी को अभी से दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. लेकिन फैंस में सोनिया राठी को लेकर एक्साइटमेंट भी देखी जा सकती है.
सोनिया राठी का जन्म हरियाणा के हिसार में हुआ है. एक अपर-मिडिल क्लास फैमिली से आने वाली सोनिया ने हरियाणा के विद्या देवी जिंदल स्कूल से अपनी स्कूलिंग पूरी की. इसके बाद उन्होंने न्यू जर्सी के प्रिसटन यूनिवर्सिटी से अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की.
उनकी मां का नाम ऊषा राठी और पिता जोगिंदर सिंह है. उनके पिता एक बिजनेसमैन हैं जबकि मां हाउसवाइफ हैं.
सोनिया राठी ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 में बतौर लीड एक्ट्रेस पहली बार नजर आएंगी. इससे पहले उन्हें टीवी सीरियल नाइट एनकाउंटर्स और पॉपुलर टीवी सीरीज ट्रिब्यूट, द रैट और 100 में देखा जा चुका है.
सोनिया राठी फिल्टर कॉपी वीडियो शादी आज कल में भी विशाल वशिष्ठ के साथ नजर आईं थी. लेकिन इस छोटे से वीडियो में शायद ही उन्हें किसी ने नोटिस किया. अब ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी कास्टिंग बेहद दिलचस्प नजर आ रही है.
एक्टिंग से परे सोनिया डांस में भी दिलचस्पी रखती हैं. उनका अपना यूट्यूब चैनल है, जिसमें उन्होंने अपने भाई अंकुर राठी के साथ भी कई गानों पर बेहतरीन परफॉर्मेंसेस दिए हैं.
मालूम हो अंकुर राठी बॉलीवुड के जाने-पहचाने चेहरे हैं. उन्हें तापसी पन्नू के साथ फिल्म थप्पड़ में उनके भाई के किरदार में देखा गया था. इसके अलावा वे फोर मोर शॉट्स प्लीज सीजन 1, मेड इन हेवन, हेलो मिनी, मिशन ओवर मार्स, अनदेखी, द ताशकंद फाइल्स, तैश में भी काम कर चुके हैं.
ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 में सिद्धार्थ और सोनिया की केमिस्ट्री काफी पसंद की जा रही है. यह देखना दिलचस्प होगा कि सोनिया अपनी एक्टिंग का कमाल दिखा पाती हैं कि नहीं.
Photos: @soniarathee_official