दूसरी बार मां बनने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की जिंदगी एकदम बदल गई है. 29 मार्च को सोनम ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था. अब उन्होंने बेटे की नई झलक फैंस संग शेयर कर दी है.
सोनम कपूर ने अप्रैल की शुरुआत में बेटे की पहली तस्वीर शेयर की थी. इसमें उन्हें अस्पताल के बेड पर बेटे को बाहों में लिये बैठे देखा जा सकता था. उन्होंने अस्पताल के स्टाफ को मदद के लिए शुक्रिया कहा. साथ ही फैंस का दुआओं के लिए आभार जताया था.
सोनम कपूर ने अपने घर से ढेरों फोटोज शेयर की हैं. इनमें उनके पति आनंद आहूजा, नन्हे बेटे को बाहों में लिये बैठे दिख रहे हैं. उनके चेहरे पर मुस्कान है और किसी की तरफ देख रहे हैं.
एक और फोटो में सोनम के बड़े बेटे वायु को देखा जा सकता है. वायु अपने छोटे भाई के पालने में झांक रहे हैं. छोटा बेबी आराम से सो रहा है.
इसके अलावा एक्ट्रेस ने बच्चे की मस्ती भी दिखाई है. दूसरी फोटो में वायु लटके हुए हैं. यूजर्स को ये फोटोज खूब पसंद आ रही है.
सोनम कपूर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'जिंदगी किसी सपने की तरह है. अभी तक ये महीना कुछ ऐसा रहा है. शुक्रिया दुनिया. मेरे तीनों.'
सोनम कपूर ने 8 मई 2018 को बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी कर ली थी. धूमधाम से हुई इस शादी में कपूर परिवार के साथ-साथ बॉलीवुड के तीनों खान्स और बाकी बड़े सेलेब्स ने खूब रंग जमाया था.
अगस्त 2022 में उनके पहले बच्चे, बेटे वायु का जन्म हुआ था. उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान आने वाली दिक्कतों पर खुलकर बात की थी. अब सोनम एक बार फिर मां बन गई हैं और मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं.
Photos: Instagram/@sonamkapoor