बोल्ड एक्ट्रेस शुभांगी शर्मा सालों से एडल्ट शोज में काम कर रही हैं. पहले उन्होंने मजबूरी में ये प्रोफेशन चुना था. लेकिन अब वो खुशी से इसमें काम करती हैं.
शुभांगी ने एक पॉडकास्ट में इंटीमेसी और बोल्ड सीन्स के पीछे का सच बताया है. उन्होंने कहा कि ऐसे सीन्स प्रोफेशनली शूट किए जाते हैं.
एक्ट्रेस से पूछा गया, क्या रोमांटिक सीन करते हुए कभी हीरो के लिए फीलिंग्स जागी है?
जवाब में शुभांगी ने कहा कि उन्हें इंटीमेट सीन करते वक्त रियल फीलिंग्स कभी नहीं आई. इसकी एक्ट्रेस ने वजह भी बताई है.
शुभांगी के मुताबिक, सीन के दौरान डायरेक्टर एक्टर्स को लगातार डायरेक्शन देता है. ऐसे में फील आने का सवाल नहीं है.
शुभांगी ने कहा कि वो सेट पर बस अपने काम से मतलब रखती हैं. सीन पूरा होने के बाद वो अपने घर लौट आती हैं.
जब शुभांगी से पूछा गया क्या उनके साथ सेट पर कभी बदतमीजी हुई या कास्टिंग काउच जैसा कोई किस्सा हुआ?
एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी दबंग पर्सनैलिटी से सभी डरते हैं. इसलिए किसी ने उन्हें इन सभी चीजों के लिए अप्रोच नहीं किया है.
All Photos: Instagram @shubhangisharma_official