आज रक्षाबंधन का त्योहार बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के लिए बड़ा खास है. उनकी छोटी बेटी अलिसा का जन्मदिन है. वो अब 17 साल की हो चुकी हैं.
सुष्मिता की बेटी अलिसा का जन्म 28 अगस्त 2009 में हुआ था. वो उनकी गोद ली हुई बेटी हैं, मगर एक्ट्रेस उनपर एक असल मां के जैसा प्यार लुटाती हैं.
अलिसा सेन के जन्मदिन पर एक्ट्रेस ने उनके नाम एक प्यार भरी पोस्ट भी शेयर की, जिसमें उन्होंने बेटी के साथ बिताए हर छोटे-बड़े पलों को फैंस संग शेयर किया.
बेटी के जन्मदिन पर सुष्मिता ने लिखा- हैप्पी बर्थडे शोना. तुम एक बहुत खूबसूरत, समझदार, दयालु और उदार दिल वाली इंसान हो.
'17 साल पहले आज ही के दिन, एक बहुत प्यारे भगवान ने तुम्हें मेरे लिए एक अनमोल तोहफे के रूप में दिया था. इसलिए मैंने तुम्हारा नाम अलिसा रखा, जिसका मतलब है भगवान का अनमोल तोहफा.'
'जैसे-जैसे समय बीत रहा है और मैं तुम्हारे नाम के पीछे छिपी उस खूबसूरत इंसान को देख रही हूं, मुझे दिल से यकीन होता जा रहा है कि तुम आगे चलकर इस दुनिया और पूरी इंसानियत के लिए भी एक तोहफा साबित होगी.'
सुष्मिता ने अंत में बेटी के लिए लिखा- मुझे तुम जैसी हो, उस पर बहुत गर्व है. तुम्हारे अंदर भगवान की जो अच्छाई और कृपा है, वो साफ नजर आती है. तुम्हारी सादगी मुझे हमेशा हैरान और खुश करती है. मैं तुमसे बहुत-बहुत-बहुत प्यार करती हूं
सुष्मिता सेन ने अपने जीवन में अभी तक शादी नहीं की है. उन्होंने सिंगल मां होते हुए दो बेटियों- रेने और अलिसा को गोद लिया, और उन्हें पाल-पोसकर बड़ा किया है.
सुष्मिता की बड़ी बेटी रेने सेन का जन्म 6 सितंबर 1999 के दिन हुआ था. आज वो 27 साल की हैं, और फिलहाल लाइमलाइट में आने की तैयारी में हैं. वहीं उनकी छोटी बेटी अपनी पढ़ाई पूरी कर रही है.
All Photos: Instagram @sushmitasen47