सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 का धमाकेदार आगाज होने वाला है. शो में इस बार पंजाबी हसीना लवप्रीत कौर यानी लव गिल भी नजर आएंगी.
बिग बॉस मेकर्स ने जनता का फैसला करवाया है. लव गिल और सोशल मीडिया स्टार रिया अहीर के बीच फैंस को वोटिंग करनी है. जिसे ज्यादा वोट मिलेंगे, वो शो के लिए सलेक्ट होगा.
लव गिल को बिग बॉस के मंच पर देखने के लिए फैंस सुपर एक्साइटेड हैं. वो पेशे से सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस हैं.
उनके इंस्टा पर 600k फॉलोअर्स हैं. उन्होंने पंजाबी फिल्मों के अलावा टीवी शोज और म्यूजिक वीडियोज में काम किया है. उन्हें शो टूटी पतंग में डोर से पहचान मिली.
लव से पहले पंजाबी इंडस्ट्री की कई हसीनाओं ने रियलिटी शो में अपने जलवे दिखाए हैं. इनमें शहनाज गिल, हिमांशी खुराना शामिल हैं.
लव की बोल्ड पर्सनैलिटी है. उनकी ग्लैमरस अदाओं का बिग बॉस में बोलबाला होने वाला है. फैंस उनकी क्यूटनेस और मिलियन डॉलर स्माइल पर फिदा रहते हैं.
सलमान खान का शो 6 सितंबर से शुरू हो रहा है. कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में मैरी कॉम, काजी तौकीर, अर्जुन बिजलानी जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं.
लव गिल को करण औजला ने सॉन्ग फैक्ट्स से ब्रेक दिया था. म्यूजिक वीडियोज में लव की खूबसूरती और स्टाइलिश अंदाज देखकर फैंस दंग रह जाते हैं.
लव गिल कंट्रोवर्सी में भी रही हैं. पंजाबी एक्टर और नेता गुरप्रीत घुग्गी संग उनका नाम जुड़ा था. हालांकि दोनों ने लिंकअप रूमर्स को खारिज किया.
All Photos: Instagram @lovegillkalakaar