Advertisement

बॉलीवुड

कौन है मल्लिका शेरावत का Ex हसबैंड? 21 की उम्र में रचाई शादी, पैसों के लिए छोड़ा ससुराल!

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 27 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:20 PM IST
  • 1/8

बॉलीवुड की मर्डर गर्ल मल्लिका शेरावत इन दिनों द ट्रेटर्स 2 में अपना जलवा दिखा रही हैं. बहुत कम लोग जानते हैं कि बॉलीवुड की मल्लिका बनने से पहले वो हरियाणा के हिसार जिले के मोथ गांव की रीमा लांबा थीं. 

  • 2/8

क्या आपको पता है, मल्लिका की 21 साल की थीं जब उनकी शादी जेट एयरवेज के पायलट करन सिंह गिल से हुई? उस वक्त वो रीमा लांबा के नाम से जानी जाती थीं.
 

  • 3/8

मल्लिका की लव मैरिज थी, लेकिन ग्लैमर वर्ल्ड में कदम रखने के फैसले के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए. दशकों से मल्लिका लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं, लेकिन उन्होंने कभी अपनी शादी और तलाक पर खुलकर बात नहीं की.

Advertisement
  • 4/8

2009 में स्टारडस्ट ने मल्लिका के ऐसे राज उजागर किए थे, जो पहले कभी सामने नहीं आए थे. स्टारडस्ट ने उनके चाचा सुशील लांबा से मुलाकात की, जिन्होंने उनकी पिछली जिंदगी और तलाक की वजह बताई. उन्होंने कहा, जैसे-जैसे मल्लिका और करन की दोस्ती गहरी होती गई, दोनों ने जल्द शादी करने का फैसला किया. 

  • 5/8

उन्होंने बताया कि ये लव-कम-अरेंज्ड मैरिज थी, और दोनों परिवारों के लोग शादी में मौजूद थे. दिल्ली में धूमधाम से रिसेप्शन हुआ था. उन्हें हमेशा से अमीर और मशहूर बनने का सपना था. उन्होंने करन से प्यार में शादी तो की, लेकिन शादीशुदा जिंदगी उनके लिए नहीं थी. इसलिए उन्होंने शादी छोड़कर आजाद जिंदगी जीने का रास्ता चुना.

  • 6/8

उनके अपने माता-पिता से लेकर ससुराल वाले तक सब उनके इस फैसले के खिलाफ थे, और नतीजतन सभी से उनकी बहस हुई. लांबा के मुताबिक, उनके ससुराल वाले उन्हें फिल्मी दुनिया में नहीं भेजना चाहते थे और उनकी देर रात तक की पार्टियों के सख्त खिलाफ थे. इसी वजह से रीमा और करन के बीच तनाव बढ़ने लगा. यही उनकी अलगाव की वजह रही होगी. 
 

Advertisement
  • 7/8

खबरों के मुताबिक, मल्लिका से तलाक के बाद करन ने दोबारा प्यार को मौका दिया और फिर शादी कर ली, जबकि मल्लिका ने दोबारा शादी नहीं की.

  • 8/8

मल्लिका लंबे समय तक फ्रांस के बिजनेस टायकून सिरिल ऑक्सिनफैंस के साथ रिश्ते में थीं, लेकिन 8 साल बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया. नवंबर 2024 में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपना ब्रेकअप कंफर्म किया था. 

All Photos: Instagram @Mallika Sherawat

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement