Advertisement

ओटीटी

OTT Release this Week: आलिया का एक्शन, बॉबी के इमोशन और माइकल जैक्सन की विरासत, ओटीटी पर बरसा नया कंटेंट

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 28 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 2:36 PM IST
  • 1/8

इस हफ्ते ओटीटी पर कुछ ऐसी फिल्मों ने दस्तक दी है, जिसकी कहानी आपके होश उड़ा सकती है. अगर आप बायोपिक फिल्म देखने के शौकीन हैं, तो माइकल जैक्सन पर बनी फिल्म देख सकते हैं. क्राइम-थ्रिलर देखना पसंद है, तो अनुराग कश्यप की बंदर आ गई है. वहीं एक्शन में आलिया भट्ट की अल्फा है. 

  • 2/8

टाइटल- अल्फा

प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स

आलिया भट्ट-शरवरी-बॉबी देओल और अनिल कपूर स्टारर अल्फा मूवी ओटीटी पर रिलीज हो गई है. स्पाई यूनिवर्स की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. हालांकि क्या अब जनता इसे एक मौका देगी? ये देखने वाली बात रहेगी.

Photo: Netflix

  • 3/8

टाइटल- बबीता सिंह रिपोर्टिंग

प्लेटफॉर्म- अमेजॉन प्राइम वीडियो

प्राइम वीडियो पर एक नई क्राइम थ्रिलर फिल्म बबीता सिंह रिपोर्टिंग आई है, जिसमें बरुण सोबती और निमिषा सजयन जैसे जाने-माने कलाकार हैं. कहानी एक ऐसी पुलिस ऑफिसर की है, जो अपने एक करीबी की हत्या का केस सुलझाने में जुटी है.

Photo: Prime Video

Advertisement
  • 4/8

टाइटल- माइकल

प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार

दुनिया के सबसे बड़े पॉप स्टार रहे माइकल जैक्सन की जिंदगी पर आधारित बायोपिक फिल्म माइकल ओटीटी पर आ गई है. इस फिल्म में उनके बचपन से लेकर स्टारडम की पहली सीढ़ी तक की कहानी दिखाई गई है. माइकल की भूमिका उन्हीं के भतीजे जाफर जैक्सन ने निभाई, जिसमें उनकी बड़ी तारीफ हुई थी. 

Photo: Prime Video

  • 5/8

टाइटल- बंदर

प्लेटफॉर्म- जी5

बॉबी देओल के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक बंदर भी ओटीटी पर आ गई है. अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म एक ऐसे सितारे की कहानी है, जो झूठे केस में फंस जाता है और उसकी जिंदगी एक बंदर की तरह पिंजरे में गुजरने लगती है. 

Photo: Zee5

  • 6/8

टाइटल- द लास्ट सैल्यूट: अ लव लेटर टू मिग-21

प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स

द लास्ट सैल्यूट: ए लव लेटर टू मिग-21 भारत के मशहूर मिग-21 लड़ाकू विमान और भारतीय वायुसेना के साथ उसके लंबे सफर को श्रद्धांजलि देता है. डॉक्यूमेंट्री में इस फाइटर जेट के शानदार इतिहास, इसे उड़ाने वाले पायलटों और दशकों के दौरान इससे जुड़े भावनात्मक रिश्ते को दिखाया गया है. 

Photo: Netflix

Advertisement
  • 7/8

टाइटल- द व्हिस्पर मैन

प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स

सस्पेंस-थ्रिलर की लिस्ट में एक और फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई है. नेटफ्लिक्स पर द व्हिस्पर मैन फिल्म आई है, जिसकी कहानी एक राइटर की है, जिसके छोटे बेटे किडनैप हो जाता है. अपने बेटे को ढूंढने के दौरान उसका सामना अतीत के एक खतरनाक सीरियल किलर से जुड़े राज से होता है.

Photo: Netflix

  • 8/8

टाइटल- GTA 6 एक्सटेंडेड लुक

प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स

इंटरनेट पर अगर किसी गेम का सबसे ज्यादा इंतजार है, तो वो GTA 6 है. इस साल इस गेम के रिलीज होने की उम्मीद है. मगर उससे पहले रॉकस्टार गेम्स ने इसका एक्सक्लूसिव एक्सटेंडेड लुक नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया है. गेम अंदर से कैसी दिखने वाली है, इसे आप इसमें देख सकते हैं.

Photo: Rockstar Games

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement