बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी शोबिज से दूर परिवार संग सादगी से जिंदगी गुजार रही हैं. समीरा मुंबई छोड़कर अब गोवा में बस गई हैं.
समीरा का गोवा में तीन मंजिला आलीशान बंगला है, जहां वो नेचर के बीच सुकून भरी जिंदगी जी रही हैं.
अर्चना पूरन सिंह के व्लॉग में समीरा ने अपने बंगले का टूर दिया था. उनका बंगला हरियाली के बीच बना है. उनके घर के बाहर नारियल, एवोकाडो, चीकू, नीम समेत कई तरह के पेड़ हैं. उन्होंने बताया कि उनका बंगला करीब 4 हजार स्क्वायर फीट में बना है.
समीरा ने बताया कि वो कोविड के दौरान 10 दिन के लिए यहां रहने आई थीं. उन्हें ये जगह इतनी अच्छी लगी कि वो अब परिवार संग वहीं बस गई हैं.
समीरा के घर में आलीशान लिविंग रूम बना है, जहां उन्होंने सोफा सेट रखा है. बीच में लकड़ी की सेंटर टेबल रखी है. लिविंग रूम काफी क्लासी है.
बंगले में एक खास डानिंग एरिया भी है. डाइनिंग एरिया में लकड़ी और मार्बल की डाइनिंग टेबल रखी है. साथ की लड़की की चेयर्स भी हैं. डाइनिंग एरिया के बाहर ओपन गार्डन है, जो देखने में काफी खूबसूरत लगता है.
समीरा ने घर में बच्चों के लिए एक प्ले रूम बनाया है, जहां दो सिंगल बेड रखे हैं और बच्चों के कई सारे खिलौने भी हैं. प्ले रूम में बड़ी-बड़ी खिड़कियां हैं.
समीरा और उनके पति का मास्टर बेडरूम काफी बड़ा और एलीगेंट है. बेडरूम में लकड़ी का सिंपल बेड और साइड टेबल रखी हैं. बड़ी-बड़ी अलमारियां बनी हैं. रूम में बड़ी-बड़ी खिड़कियां हैं, जहां से नेचुरल हवा और रोशनी आती है.
समीरा ने अपने बेटे के लिए भी खास रूम बनाया है. रूम की थीम पूरी व्हाइट रखी है. बेटे के कई खिलौनों से रूम सजा है.
घर में समीरा ने बच्चों और पति संग तस्वीरें भी लगाई हैं. हरियाली के बीच बने घर में कई सारे इन्डोर प्लान्ट्स भी हैं.
बंगले में चारों तरफ बड़ी-बड़ी बालकनी है, जहां से देखने पर हर तरफ हरियाली और पेड़-पौधे ही नजर आते हैं.
घर के बराबर में नारियल का बड़ा सा पेड़ है. समीरा छत से फ्रेश नारियल तोड़कर यूज करती हैं. समीरा का बंगला बेहद आलीशान और रॉयल है. वो इतने बड़े बंगले में दो बच्चों, पति और सास संग खुशहाल लाइफ जी रही हैं.
(All Photos: Archana Puran Singh Youtube Screengrab)