Advertisement

बॉलीवुड

'मैं भगवान भी बन सकता हूं, शैतान भी', बेटी की जिद के आगे झुके रवि किशन, 'मीम किंग' टैग पर किया रिएक्ट

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:56 PM IST
  • 1/9

भोजपुरी स्टार, बॉलीवुड एक्टर और सांसद रवि किशन आज सोशल मीडिया के सबसे बड़े मीम किंग बन चुके हैं. संसद का उनका 'जल्दी द लेट' वाला डायलॉग हो या 'बहुत खूबसूरत है' वाला एक्सप्रेशन, इंटरनेट पर उनकी हर अदा वायरल हो जाती है. अब खुद रवि किशन ने बताया है कि आखिर उनकी हर बात मीम क्यों बन जाती है.

  • 2/9

रवि किशन ने कहा कि उन्होंने कभी मीम बनने की कोशिश नहीं की. न्यूज 18 से बातचीत में उन्होंने कहा- मैं जैसा हूं, वैसा ही लोगों के सामने आता हूं. मैं कुछ प्लान नहीं करता, न ही सोचकर बोलता हूं. जो उस पल दिल में आता है, वही बोल देता हूं और वही वायरल हो जाता है.

  • 3/9

रवि किशन ने अपने अनोखे अंदाज में कहा कि उनके अंदर कई दिग्गज कलाकारों की झलक है. उन्होंने कहा- Al Pacino से लेकर अमिताभ बच्चन, बलराज साहनी, शाहरुख खान, माइकल जैक्सन और एल्विस प्रेस्ली. इतने सारे लोग मेरे अंदर नाचते-गाते रहते हैं. इसलिए मैं लोगों को हर बार नया फ्यूजन देता हूं.

Advertisement
  • 4/9

रवि किशन ने कहा कि वक्त बदल गया है, लेकिन वो नहीं बदले. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा- 20 साल पहले मैंने कहा था- 'जिंदगी झंडवा, फिर भी घमंडवा.' आज भी मैं वही पागल आदमी हूं. बस अब लोगों को मेरा हर अंदाज पसंद आने लगा है.

  • 5/9

रवि किशन अपनी सफलता का श्रेय भगवान को देते हैं. उन्होंने कहा- ये भगवान शिव और मां सरस्वती का आशीर्वाद है. मैं कोई भी किरदार निभा सकता हूं, चाहे भगवान का हो या शैतान का, पूरी ईमानदारी और जुनून के साथ निभाता हूं.

  • 6/9

रवि किशन का कहना है कि चाहे संसद में उनकी स्पीच हो या किसी इवेंट में उनका अंदाज, सब कुछ अपने आप वायरल हो जाता है. उन्होंने कहा- मैं कुछ एक्स्ट्रा नहीं करता. बस जैसे ही सामने आता हूं, कुछ ऐसा हो जाता है कि लोग उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देते हैं.

Advertisement
  • 7/9

रवि किशन हाल ही में बेटी रीवा किशन के साथ प्राइम वीडियो के रियलिटी शो अलायंस शो में नजर आए. उन्होंने बताया- रीवा मेरी पहली संतान है. उसने कहा कि पापा मेरे साथ शो कीजिए, तो मैं मना नहीं कर पाया. मैं सिर्फ उसके साथ समय बिताने के लिए इस शो में गया था.

  • 8/9

वर्कफ्रंट की बात करें तो रवि किशन के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. वो जल्द ही 'धमाल 4' और'मिर्जापुर: द मूवी' में नजर आएंगे. फैंस को उम्मीद है कि फिल्मों के साथ-साथ उनके नए डायलॉग्स और एक्सप्रेशन भी सोशल मीडिया पर फिर से मीम्स की बाढ़ ला देंगे.

  • 9/9

Photos: Instagram @ravikishann

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement