Advertisement

ओटीटी

OTT Release this Week: अक्षय की वेलकम टू द जंगल से सीएम विजय की जन नायगन, इस हफ्ते मचेगा बवाल

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 21 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 6:26 PM IST
  • 1/8

हफ्तेभर की भागदौड़ के बाद अगर आप अपने पसंदीदा ओटीटी चैनल पर कुछ नया और मजेदार देखने का प्लान कर रहे हैं, तो उसकी तैयारी हमने कर दी है. जियो हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जी5 समेत इन चैनलों पर क्या-क्या नई फिल्म/सीरीज आई हैं, उसकी पूरी लिस्ट आपके सामने हाजिर है.

Photo: ITGD

  • 2/8

टाइटल: वेलकम टू द जंगल
प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार

अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल अपने सक्सेसफुल थिएटर रिलीज के बाद ओटीटी पर आ गई है. कहानी एक ऐसे ग्रुप की है जो नकली फिल्म बनाने के चक्कर में असली खतरे के बीच फंस जाते हैं. इसे अहमद खान ने डायरेक्ट किया.

Photo: Jio Hotstar

  • 3/8

टाइटल: जन नायगन
प्लेटफॉर्म: जी5

थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नायगन भी रिलीज के एक महीने बाद ओटीटी पर आ चुकी है. कहानी एक ऐसे शख्स की है, जो पूर्व पुलिस अधिकारी है और अपने दिवंगत दोस्त के सदमे से ग्रस्त बेटी का पालन-पोषण करता है. वो उसे आर्मी के लिए तैयार करता है, साथ ही एक भ्रष्ट और अलोकतांत्रिक शासन का सामना करता है.

Photo: Zee5

 

Advertisement
  • 4/8

टाइटल: द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो
प्लेटफॉर्म: जी5

जैकी श्रॉफ की किड्स-फ्रेंडली फिल्म द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो एक लंबे इंतजार के बाद ओटीटी पर आई है. कहानी एक दादा की है जिसके पास सुपरहीरो पावर है, मगर अब वो इतना बूढ़ा हो चुका है कि उसे कुछ याद नहीं. लेकिन उसका बड़बोला पोता पूरे स्कूल में अपने दादा की बहादुरी के गुणगान गाता है. ऐसे में क्या दादा सच्ची का सुपरहीरो है? 

Photo: Zee5

 

  • 5/8

टाइटल: लैंटर्न्स
प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार

DC Comics के सुपरहीरो ग्रीन लैंटर्न पर एक नई टीवी सीरीज लैंटर्न्स आई है, जिसकी स्टोरी ग्रीन लैंटर्न के ओरिजन पर है. ग्रीन लैंटर्न को आदेश मिलता है कि वो अपने उत्तराधिकारी को तैयार करे. इसके लिए उसे एक आर्मी सोल्जर का बेटा मिलता है, जिसे ग्रीन लैंटर्न बनने की ट्रेनिंग मिलती है.

Photo: Jio Hotstar

  • 6/8

टाइटल: क्लीन अप कंपनी- हर खून साफ
प्लेटफॉर्म: अमेजॉन प्राइम/एमएक्स प्लेयर

एम एक्स प्लेयर पर नई सीरीज क्लीन अप कंपनी आई है, जो एक क्राइम बेस्ड थ्रिलर शो है. कहानी तीन दोस्तों की है जो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं. वो गैंगस्टरों के लिए लाशों को ठिकाने लगाने के काम को एक आकर्षक और खतरनाक धंधे में बदल देते हैं. इसमें रवि किशन, विशाल जेठवा जैसे जाने-माने चेहरे हैं. इस शो को आप फ्री में देख सकते हैं. 

Photo: Prime Video 

Advertisement
  • 7/8

टाइटल: प्यार, प्रेम और कल्याणम्
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

साउथ सिनेमा की ओर से रोमांटिक फिल्में कई सारी आती हैं. उसमें से एक प्यार, प्रेम और कल्याणम् भी है जो एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवी और उनके पति एलन की कहानी है. शादी के बाद पवी अपने मायके को छोड़कर नहीं जाना चाह रही. ऐसे में एलन इस सिचुएशन को कैसे संभालता है, उसी के इर्द-गिर्द पूरी फिल्म बनी है.

Photo: Netflix

  • 8/8

टाइटल: फेसिंग एल चापो
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

नेटफ्लिक्स पर एक मैक्सिकन एक्शन-थ्रिलर फिल्म आई है, जिसकी कहानी चोर-पुलिस वाली है. स्टोरी दो कॉप की है, जो एक दिन अचानक ऐसी गाड़ी को रोक देते हैं, जिसमें सबसे खतरनाक क्रिमिनल सवार होता है.

Photo: Netflix

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement