Advertisement

ओटीटी

शादीशुदा हीरो के प्यार में उजड़ी जिंदगी, जमीन पर पटक-पटककर मारा, दी धमकी, एक्ट्रेस ने रोते हुए खोली भोजपुरी इंडस्ट्री की पोल

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 12 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 12:46 PM IST
  • 1/10

भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन काजल राघवानी रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में अपनी सच्चाई और सादगी से फैंस के दिल जीत रही हैं. शो में वो अपनी निजी जिंदगी और भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर कई बड़े खुलासे कर रही हैं. 

  • 2/10

अब काजल ने शो में अपने रिलेशनशिप पर बात की. काजल ने कहा कि वो शादीशुदा एक्टर संग रिश्ते में थीं. लेकिन बाद में हीरो ने उन्हें छोड़ दिया.

  • 3/10

ब्रेकअप का दर्द बयां करते हुए काजल ने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री में उनके साथ काफी गलत चीजें हुई हैं. रिलेशनशिप में रहते हुए लोगों ने उनपर कई बार बिना किसी गलती के हाथ उठाया है.

Advertisement
  • 4/10

काजल ने रोते हुए कहा कि परिवार का खर्च वो अकेले उठाती हैं. इस वजह से वो एक्शन नहीं ले पाईं. काजल बोलीं- जब मुझे एक बार मारा गया था, तब मुझे धमकी दी गई थी कि तुम्हारी फैमिली को बर्बाद कर दूंगा. 

  • 5/10

'मैं डर गई थी. मुझे पता था कि अगर मैं कुछ बोलूंगी तो यहां कोई सपोर्ट नहीं करेगा, क्योंकि सबके कनेक्श हैं और मैं आउटसाइडर हूं, तो मैं बस काम और अपनी फैमिली पर ही फोकस करती थी. '
 

  • 6/10

काजल से आगे पूछा गया कि वो शादीशुदा संग रिश्ते में क्यों गईं? इसपर उन्होंने कहा कि उन्हें पिता का प्यार नहीं मिला. वो हीरो उन्हें प्यार करता था, उनका ख्याल रखता था, इसलिए वो प्यार में पड़ गई थीं. 

Advertisement
  • 7/10

'हीरो उनसे कहता था कि उसके पत्नी और बच्चों संग रिश्ते खराब हैं, इसलिए वो इमोशनल हो जाती थीं. वो शादीशुदा एक्टर उनके साथ करवाचौथ भी मनाता था. वो इंसान जानता था कि वो शादीशुदा है, तो फिर वो रिश्ते में क्यों आया?'

  • 8/10

हालांकि, काजल ने आगे खुलासा किया, जिस एक्टर ने उनपर हाथ उठाया था, वो दूसरा एक्टर था.जब उसने उन्हें मारा था, तो उन्होंने भी पलटकर थप्पड़ मार दिया था. लेकिन फिर उसने उनके बाल पकड़कर, जमीन पर पटक-पटककर उन्हें मारा था. 

  • 9/10

काजल ने कहा कि उस हीरो के लिए उन्होंने अपना हाथ भी काट लिया था, क्योंकि वो उससे अंधा प्यार करती थीं. लेकिन फिर भी वो हीरो उन्हें उसी हालत में छोड़कर चला गया. 

Advertisement
  • 10/10

काजल से पूछा गया कि उनका ब्रेकअप क्यों हुआ था? इसपर एक्ट्रेस ने बताया कि वो एक्टर अपने ऑफिस में एक लड़की संग रुका था. किसी ने उन्हें सीसीटीवी फुटेज भेज दी थी. जब उन्होंने एक्टर से सवाल किया तो उसने कहा कि उनका यही एंटरटेनमेंट है. इस वजह से उनका ब्रेकअप हो गया.

 

(Photo: Instagram @kajalraghwani) 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement