Advertisement

ओटीटी

शराब के नशे में मां को पीटा-तोड़े रिश्ते-नाते, पिता के जुल्म देख तड़पी एक्ट्रेस, रोते हुए बोली- ऐसा बाप न मिले

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 12 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:38 AM IST
  • 1/10

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी इन दिनों रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में नजर आ रही हैं. शो में काजल खुलकर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े सनसनीखेज खुलासे कर रही हैं. 

  • 2/10

काजल ने अब शो में अपने दर्दभरे बचपन को याद किया. काजल ने बताया कि जब वो 16 साल की थीं, तब उनके पिता उनकी मां और उन्हें छोड़कर चले गए थे. 
 

  • 3/10

काजल ने कहा कि उनके पिता उनकी मां को बुरी तरह मारते-पीटते थे. पहले उनके पिता अच्छे थे, लेकिन बाद में उन्हें जुआ खेलने और शराब पीने की लत लग गई थी, जिसके बाद वो बदल गए. 

Advertisement
  • 4/10

काजल आगे बोलीं- मुझे एक चीज हमेशा याद रहती है कि मेरी मां मेरे पिता के पैर दबा रही थीं, तभी पिता ने इतनी जोर से लात मारी कि मेरी मां दीवार पर जाकर टकराईं. 
 

  • 5/10

काजल ने कहा कि उस समय उनका करियर जबरदस्ती शुरू करवाया गया था, क्योंकि उनके पिता चाहते थे कि वो एक्ट्रेस बनें, फिर वही छोड़कर चले गए. 

  • 6/10

पिता के जाने के बाद उनके परिवार को काफी फाइनेंशियल इश्यूज हुए, क्योंकि उनके पिता ने काफी कर्ज ले रखा था. लोग उनके घर पैसे मांगने आते थे. 

Advertisement
  • 7/10

काजल ने कहा कि जिस वक्त उन्हें पिता की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तभी पिता छोड़कर चले गए थे. काजल अपना दर्द बताते हुए रो पड़ीं. 

  • 8/10

काजल ने आगे कहा कि किसी दूसरी एक्ट्रेस को उनके पिता के साथ देखकर उन्हें अपने पिता की कमी महसूस होती है. 

  • 9/10

काजल बोलीं- मैं पापा को बहुत याद करती हूं. एक बार मैंने रो-रोकर उन्हें कॉल किया कि वापस आ जाओ. लेकिन उन्होंने मना कर दिया. उन्होंने कहा कि तुम्हारी मां माफी मांगेगी तो आऊंगा. लेकिन मेरी मां की कोई गलती ही नहीं थी. 

Advertisement
  • 10/10

काजल आगे रोते हुए बोलीं- अब मुझे लगता है कि अगर पापा ऐसे होते हैं, तो मुझे पापा ही नहीं चाहिए लाइफ में. काजल का दर्द सुनकर फैंस भी इमोशनल हो गए. 
 

(Photo: Instagram @kajalraghwani) 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement